15.8 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयहम खुद सताए हुए हैं… खूनखराबे की धमकी देने वाले बिलावल भुट्टो...

हम खुद सताए हुए हैं… खूनखराबे की धमकी देने वाले बिलावल भुट्टो के तेवर पड़े ढीले, भारत से मांगने लगे ‘मदद’

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री और पीपीपी चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने कहा है कि उनका देश खुद आतंक से पीड़ित है लेकिन भारत हम पर ही आरोप लगा रहा है। बिलावल ने कहा कि जिस तरह से भारत बिना सबूत को इल्जाम लगा रहा है, उससे कुछ नहीं होगा। आज जरूरत इस बात की है कि मिलकर आतंक के खिलाफ लड़ें। बिलावल ने मंगलवार को पाकिस्तान की नेशनल असेंबली (संसद) में बोलते हुए ये बातें कही हैं। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के साथ बढ़े तनाव पर चर्चा के लिए पाकिस्तान में असेंबली का विशेष सत्र बुलाया गया है। बिलावल ने इससे पहले सिंधु में भारतीयों को खून बहाने जैसे बयान दिए थे लेकिन असेंबली में उनका रुख नरम दिखा। हालांकि कश्मीर को लेकर उन्होंने कई आरोप भारत पर लगाए हैं।

डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, बिलावल ने नेशनल असेंबली में कहा कि पाकिस्तान का इस अपराध (पहलगाम आतंकी हमला) में कोई हाथ नहीं है, जिसके लिए उसे दोष दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान खुद आतंकवाद का शिकार है। पाकिस्तान में विदेशी प्रायोजित आतंकी लगातार खून बहा रहे हैं। पाकिस्तान ने आतंकी हमलों में मारे गए अपने सैनिकों और स्कूली बच्चों को देखा, आतंक को हमसे ज्यादा किसी ने नहीं झेला है।

आतंक से मिलकर लड़ना होगा: भुट्टो
बिलावल ने कहा कि आतंकवाद से केवल हथियारों से नहीं लड़ा जा सकता है। इस खतरे से विचार, शिक्षा, आर्थिक सुधार और एकता से लड़ना होगा। भारत की ओर इशारा करते हुए बिलावाल ने कहा कि आतंक को दूसरे देशों को बदनाम करके नहीं हराया जा सकता, बल्कि उन शिकायतों को दूर करके हराया जा सकता है जो इसे जन्म देती हैं।

बिलावल ने भारत और पाकिस्तान से एक साथ मिलकर आतंक के खिलाफ काम करने का आह्वान करते हुए कहा कि पाक पीएम शहबाज शरीफ ने भारत को निष्पक्ष जांच का ऑफर देकर अच्छी शुरुआत की है। भारत को आगे बढ़कर इसे स्वीकारना चाहिए ताकि दोनों देशों के सहयोग से गुनाहगारों को पकड़ कर न्याय के कटघरे में खड़ा किया जा सके।

‘भारत मुट्ठी बांधकर ना आए’
बिलावल ने आगे कहा कि भारत को मुट्ठी बांधकर नहीं बल्कि खुले हाथों से आगे आना चाहिए। उन्हें पड़ोसियों की तरह बैठकर सच बोलना चाहिए और सबूत देने चाहिए। बिलावल ने इस दौरान ये भी दोहराया कि भारत की ओर से कोई हमला होता है तो फिर पाकिस्तान की ओर से भी उसका जवाब दिया जाएगा। बिलावल ने एकबार फिर अपने भाषण में भारत पर कश्मीर में मानवाधिकार उल्लंघन के आरोप भी लगाए हैं।

Latest articles

मप्र में भीषण गर्मी-बाजारों में पसरा सन्नाटा, 15 शहरों में 43°C पार, कई जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक ऐसा करवट बदला है कि लोग बारिश...

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग, दिल्ली-मुंबई ट्रैक पर आवाजाही ठप, 68 यात्री बाहर निकाले, कई ट्रेनें प्रभावित

रतलाम। कोटा रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले रतलाम जिले के आलोट स्टेशन के...

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...