9.2 C
London
Saturday, April 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयहमारी नजर है… भारत की पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक पर अमेरिकी विदेश...

हमारी नजर है… भारत की पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक पर अमेरिकी विदेश मंत्री का बड़ा बयान, बातचीत का किया इशारा

Published on

वॉशिंगटन:

भारत की ओर पाकिस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के तहत एयर स्ट्राइक पर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रतिक्रिया दी है। मार्को रुबियो ने कहा है कि वह भारत और पाकिस्तान के बीच स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप की चीजों को ज्यादा बिगड़ने से रोकने की अपील का समर्थन करते हुए कहा कि मैं इस मुद्दे पर राष्ट्रपति की ओर से की गई टिप्पणियों से सहमत हूं। रुबियों ने उम्मीद है कि भारत-पाकिस्तान में बना ये तनाव जल्दी ही समाप्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि मामले के शांतिपूर्ण समाधान के लिए भारतीय और पाकिस्तानी नेतृत्व दोनों के साथ बातचीत जारी रहेगी।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के बीच बनी तनावपूर्ण स्थिति को ‘शर्मनाक’ बताया है। ट्रंप ने घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘यह शर्म की बात है, हमने इसके बारे में ओवल ऑफिस में प्रवेश करते ही सुना। मुझे पहले ही लग रहा था कुछ होने वाला है। दोनों देश लंबे समय से, वास्तव में कई दशकों से लड़ रहे हैं। मैं यही सिर्फ उम्मीद करता हूं कि यह बहुत जल्दी खत्म हो जाए।’

अमेरिका को हमले की जानकारी दी गई
भारत की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने अमेरिका के NSA और विदेश मंत्री मार्को रुबियो को हमले की जानकारी दे दी है। US के विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि हमें इसकी जानकारी है, हालांकि हमारे पास इस समय कोई आकलन नहीं है। यह एक बदलती हुई स्थिति है और हम घटनाक्रमों पर बारीकी से नजर रख रहे हैं।

कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी 26 लोग मारे गए थे। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान पर हमले के संकेत दिए थे। बुधवार तड़के भारत की ओर से पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर और पंजाब में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए हमले किए गए हैं। इस ऑपरेशन में भारत ने नौ जगहों को टारगेट किया। इन जगहों से भारतीय धरती पर सीमा पार हमलों की योजना बनी थी।

Latest articles

जम्बूरी मैदान में 20 अप्रैल को होगा 51 कन्याओं का सामूहिक विवाह, गृहस्थी के लिए मिलेगी 50 हजार की सामग्री

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र के अंतर्गत जम्बूरी मैदान, आनंद नगर में आगामी 20...

सीएम विष्णु देव साय ने किया “बिरहोर जननायक” पुस्तक का विमोचन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय...

कृषि क्षेत्र के सशक्त इकोसिस्टम के लिए प्रतिबद्ध सरकार: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट' (ग्राम 2026) के कर्टेन रेज़र...

पीएम मोदी 21 अप्रैल को करेंगे बालोतरा का दौरा, देश के पहले इंटीग्रेटेड रिफाइनरी सह पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का होगा शुभारंभ

जयपुर/बालोतरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 21 अप्रैल को प्रस्तावित अपनी बालोतरा यात्रा के दौरान...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...