21 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयPLA अधिकारियों का शिकार होने से बचे वेई फेंघे! लंबे समय से...

PLA अधिकारियों का शिकार होने से बचे वेई फेंघे! लंबे समय से गायब चीन के पूर्व रक्षा मंत्री आए सामने

Published on

बीजिंग,

लंबे समय तक जनता के बीच से गायब रहे चीन के पूर्व रक्षा मंत्री जनरल वेई फेंघे हाल ही में एक वरिष्ठ चीनी नेता को श्रद्धांजलि देते नजर आए, जिसके बाद से उन्हें लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं. सोमवार को वेई फेंघे को काफी लंबे समय बाद देखा गया जिससे पता चलता है कि वह राजनीतिक रूप से सुरक्षित थे. एक मीडिया रिपोर्ट में बुधवार को इसकी जानकारी दी गई.

श्रद्धांजलि देते दिखे वेई फेंघे
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को एक कार्यक्रम में वेई फेंघे एक दिवंगत चीनी नेता को श्रद्धांजलि देते नजर आए जिससे पता चलता है कि वह राजनीतिक रूप से सुरक्षित थे. वेई 81 साल के ओयुनकेमाग के अंतिम संस्कार में पुष्पांजलि देते देखे गए. ओयुनकेमाग ने 2008 से 2013 तक नेशनल पीपुल्स कांग्रेस स्टैंडिंग कमेटी के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया था.

पिछले साल अचानक हो गए थे गायब
पीएलए की रॉकेट फोर्स का नेतृत्व करने वाले वेई पिछले साल अक्टूबर में चीन के पूर्व रक्षा मंत्री जनरल ली शांगफू को अचानक रक्षा मंत्री के पद से बर्खास्त किए जाने के बाद से गायब हो गए थे. वेई की तरह ली ने भी अपना ज्यादातर करियर पीएलए की रॉकेट विंग में बिताया था.

शीर्ष अधिकारियों का शिकार होने से बचे
रिपोर्ट के अनुसार वेई के फिर से नजर आने से संकेत मिलता है कि वह पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के शीर्ष अधिकारियों का शिकार होने से बच गए हैं. पिछले साल ऑफिशियल नेशनल डे रिसेप्शन में वेई की अनुपस्थिति पहला संकेत थी कि वह किसी मुसीबत में हो सकते हैं. उन्हें लगभग 130 रिटायर्ड वरिष्ठ अधिकारियों की सूची में भी शामिल नहीं किया गया था जिन्हें फरवरी में कम्युनिस्ट पार्टी नेतृत्व की ओर से लूनर न्यू ईयर की शुभकामनाएं दी गई थीं.

Latest articles

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...