11.8 C
London
Monday, April 6, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तानी राष्ट्रपति के परिवार को चिट्ठियां क्यों लिखते थे नेहरू? मुनीर की...

पाकिस्तानी राष्ट्रपति के परिवार को चिट्ठियां क्यों लिखते थे नेहरू? मुनीर की राह में बने कांटा! जानें ‘इंडिया कनेक्शन’

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान के नए सेना प्रमुख के नाम पर आखिरी मोहर देश के राष्ट्रपति की लगेगी। पाकिस्तान के राष्ट्रपति डॉ आरिफ अल्वी इस पूरी प्रक्रिया में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। पाकिस्तान के प्रथम नागरिक आरिफ अल्वी के ‘इंडिया कनेक्शन’ के बारे में बेहद कम लोगों को ही पता है। इमरान खान की राजनीतिक पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) की वेबसाइट पर अल्वी की छोटी बायोग्राफी के अनुसार उनके पिता भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के डेंटिस्ट थे।

अल्वी पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के करीबी और पीटीआई के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं। 2018 में वह पाकिस्तान के राष्ट्रपति बने थे। इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, उनके पिता पंडित नेहरू के डेंटिस्ट थे। विभाजन के बाद उनका परिवार भारत से पलायन कर पाकिस्तान चला गया था। अल्वी के पूर्वज ममनून हुसैन का परिवार आगरा से गया था। ठीक उसी तरह जैसे परवेज़ मुशर्रफ़ के माता-पिता नई दिल्ली से गए थे।

परिवार के पास मौजूद नेहरू के लिखे पत्र
पीटीआई के वेबसाइट पर मौजूद छोटी-सी बायोग्राफी के अनुसार, अल्वी के पिता डॉ हबीब उर रहमान इलाही अल्वी विभाजन से पहले नेहरू के डेंटिस्ट थे। वेबसाइट के अनुसार, ‘डॉ इलाही अल्वी नेहरू के डेंटिस्ट थे और परिवार के पास डॉ अल्वी को लिखे नेहरू के पत्र मौजूद हैं।’ आरिफ अल्वी का पूरा नाम डॉ आरिफ उर रहमान अल्वी है। उनका जन्म 1947 में कराची में हुआ था, जहां विभाजन के बाद उनके पिता बस गए थे।

पिता से विरासत में मिला डेंटिस्ट का प्रोफेशन
अल्वी के पिता विभाजन से पहले भारत और फिर कराची में बतौर डेंटिस्ट प्रैक्टिस करते थे। राजनीति के अलावा आरिफ अल्वी को डेंटिस्ट का प्रोफेशन अपने पिता से विरासत में मिला। उन्होंने लाहौर और अमेरिका से अपनी डिग्रियां हासिल की हैं। 2007 में उन्हें एफडीआई वर्ल्ड डेंटल फेडरेशन के काउंसलर के रूप में चुना गया। इस पद के लिए यह किसी पाकिस्तानी का पहला चयन था। उनकी शादी समीना अल्वी से हुई है और उनके चार बच्चे हैं।

Latest articles

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...