11.1 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयब्रिटेन में चुनाव के बाद क्यों भड़की हिंसा? लीड्स शहर में आगजनी,...

ब्रिटेन में चुनाव के बाद क्यों भड़की हिंसा? लीड्स शहर में आगजनी, पुलिस पर पत्थरबाजी

Published on

नई दिल्ली

ब्रिटेन में हाल ही में चुनाव हुए हैं और नई सरकार सत्ता संभालने वाली है। इस दौरान सोशल मीडिया पर लीड्स शहर में हुई हिंसा की खबरें तेजी से फैल रही है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि हर तरफ आग और भगदड़ है। फिलहाल शहर की पुलिस ने लोगों से घरों में रहने और शांति बनाए रखने की अपील की है।

अब सवाल यह है कि आखिर यह हिंसा हुई क्यों और इसके पीछे की अहम वजह क्या थी? जानकारी यह आ रही है कि एक चाइल्ड केयर सरकारी एजेंसी ने कुछ बच्चों को माता-पिता से अलग कर चाइल्ड होम केयर में रख लिया था। इस ही बात पर विवाद खड़ा हो गया।

क्या है पूरी वजह, जानिए
लीड्स शहर में हुई इस हिंसा में दंगाइयों ने एक डबल-डेकर बस को आग लगा दी और एक पुलिस कार को पलट दिया। सैकड़ों स्थानीय लोगों ने अधिकारियों के साथ झड़प की और पुलिस वैन पर पत्थर और ईंटों से हमला किया। इस मामले में अभी तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है। द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक यह पूरा मामला हरेहिल्स क्षेत्र के लक्सर स्ट्रीट में हुआ।

मीडिया से बात करते हुए एक स्थानीय शख्स ने बताया कि दंगा बच्चे को चाइल्ड केयर होम ले जाए जाने से जुड़ा था। जिसे कुछ समय पहले उसके भाई ने गलती से घायल कर दिया था। माता-पिता बच्चे को जांच के लिए अस्पताल ले गए थे, लेकिन जब अस्पताल ने मामले की सूचना सामाजिक सेवाओं को दी तो वह आए और बच्चे को अपने संरक्षण में ले लिया।

लोकल शख्स ने कहा, “जब अस्पताल ने सामाजिक सेवाओं को बुलाया तो उन्हें यकीन ही नहीं हुआ। इतने समय के बाद सामाजिक कार्यकर्ताओं ने चारों बच्चों को देखभाल अपने पास रख लिया और उन्होंने परिवार को कोई कारण नहीं बताया। उन्होंने बस इतना कहा कि यह इन बच्चों के लिए अच्छा है।” अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हिंसा करने वालों पर कार्रवाई की तैयारी में है। बच्चों को सुरक्षित जगह पर ले जाया गया है।

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...