6.8 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपड़ोसियों के साथ बनाएंगे अच्छे रिश्ते... नवाज शरीफ ने चुनाव में 'जीत'...

पड़ोसियों के साथ बनाएंगे अच्छे रिश्ते… नवाज शरीफ ने चुनाव में ‘जीत’ के बाद दिया भारत से दोस्ती का संकेत

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने शुक्रवार को आम चुनाव में जीत का दावा करते हुए कहा कि उनकी राजनीतिक पार्टी मतदान में सबसे बड़ी बनकर उभरी है। शरीफ ने दूसरे दलों को मिलकर सरकार बनाने का न्योता दिया और कहा कि पाकिस्तान की बेहतरी के लिए स्थिरता बहुत जरूरी है। पीएमएलएन सुप्रीमो नवाज शरीफ लाहौर में अपनी पार्टी के कार्यालय में भाई शाहबाज शरीफ और बेटी मरियम नवाज के साथ पहुंचे। शरीफ ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित करते हुए पड़ोसी देशों से अच्छे रिश्ते बनाने की बात भी कही।

नवाज शरीफ ने इस दौरान कहा कि वह सभी पड़ोसियों के साथ संबंध ठीक करने के लिए पूरी कोशिश करेंगे। नवाज शरीफ ने भारता का नाम लिए बिना इशारा किया कि वो दोस्ती का हाथ बढ़ाना चाहते हैं। नवाज शरीफ ने चुनाव प्रचार के समय भी कई मौकों पर भारत के साथ अच्छे रिश्तों की हिमायत की थी। उन्होंने भारत के साइंस समेत कई क्षेत्रों में तरक्की से सीखने की बात भी कही थी। उन्होंने ये भी कहा कि पूर्व में भी उन्होंने भारत से रिश्ते अच्छे करने की कोशिश की और इसका उनको नुकसान तक उठाना पड़ा।

शाहबाज को दिया सरकार के लिए समर्थन जुटाने का जिम्मा
नवाज शरीफ ने सरकार बनाने के लिए एक व्यावहारिक समाधान खोजने की पेशकश की है। उन्होंने अपने भाई शाहबाज को दूसरे दलों के नेताओं से बात कर समर्थन जुटाने के लिए कहा है। नवाज ने पीएम पद के लिए संभावित उम्मीदवार के रूप में भी शाहबाज को पेश किया है। अब तक आए नतीजों में इमरान खान समर्थित उम्मीदवार 106 सीटों पर बढ़त बनाए गए हैं। वहीं नवाज शरीफ की पीएमएलएन को 67 सीटों पर बढ़त है और पीएमएलएन सबसे बड़ी पार्टी है। बिलावल भुट्टो की पीपीपी 51 सीटों पर बढ़त में है।

पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान जेल में होने की वजह ये चुनाव नहीं लड़ सके हैं। उनकी पार्टी का चुनाव निशान छिन जाने के बाद उनके प्रत्याशी निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर इलेक्शन लड़ रहे हैं। देश की 266 पर सीधा चुनाव होता है लेकिन बाजौर में एक उम्मीदवार की मौत की वजह से 265 सीटों पर वोट डाले गए हैं। 265 में से बहुमत के लिए 133 सीट जीतनी होंगी। इस चुनाव में कोई दल अकेले बहुमत तक नहीं पहुंच पाया है।

Latest articles

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...