22.5 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमंगेतर के घर मिली महिला की अंडरवियर, डिप्रेशन में 27 साल की...

मंगेतर के घर मिली महिला की अंडरवियर, डिप्रेशन में 27 साल की न्यूज एंकर ने कर ली खुदकुशी

Published on

वॉशिंगटन

अमेरिका में 27 साल की एक न्यूज एंकर ने अपने मंगेतर के घर महिला का अंडरवियर मिलने पर खुदकुशी कर ली। खुदकुशी से पहले एंकर ने अपने मंगेतर के काफी झगड़ा भी किया था। दोनों 12 अक्टूबर को मैक्सिको में शादी करने वाले थे। मौत से चंद महीने पहले ही इस जोड़े ने अपने लिए 4 लाख डॉलर में एक खूबसूरत घर भी खरीदा था। दोनों शादी के बाद इसी घर में सेटल भी होने वाले थे। अब पुलिस ने महिला एंकर के मंगेतर को गैर इरादतन हत्या के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आत्महत्या करने वाली महिला विस्कॉन्सिन के वौसाउ में एबीसी मीडिया से संबंधित WAOW चैनल में न्यूज एंकर थी।

27 अगस्त को महिला एंकर ने की थी आत्महत्या
डेली मेल के अनुसार, 27 अगस्त को 27 साल की न्यूज एंकर नीना पचोल्के ने अपने मंगेतर से झगड़ने के बाद आत्महत्या कर ली थी। पचोल्के 38 साल के तलाकशुदा काइल हासे से 12 अक्टूबर को मैक्सिको में शादी करने वाली थी। उनके मंगेतर काइल हासे पहले से ही एक बच्चे के पिता थे। पचोल्के की मौत के कुछ हफ्ते पहले इस ने वौसाऊ क्षेत्र में लगभग 400,000 डॉलर का एक घर खरीदा था। लेकिन, उनके दोस्तों ने बताया कि उनका रिश्ता काफी खराब था।

मंगेतर के घर मिली पैंटी के बाद दोनों में हुई थी काफी बहस
पचोल्के के एक दोस्त ने बताया कि वे हमेशा बहस करते रहते थे, और ऐसा लगता था कि नीना काइल के साथ अधिक प्यार करती थी जबकि वह उससे कम प्यार दिखाता था। दोस्तों ने दावा किया कि पचोल्के इस बात से परेशान थी कि उसके मंगेतर हासे किसी और महिला के साथ संबंध था। इस कारण वह काफी अवसाद में रहती थी। पचोलके ने कथित तौर पर हाल ही में एक दोस्त को बताया कि उसे हासे के घर में महिलाओं की एक जोड़ी पैंटी मिली है।

जुलाई में हुई थी मारपीट, मंगेतर ने पचोल्के को घर से निकाला था
यह भी दावा किया गया है कि जुलाई में पचोल्के और हासे के बीच मारपीट भी हुई थी। उस समय हासे ने कथित तौर पर पचोलके को उसके किराये के घर से बाहर निकाल दिया था। डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, उसने अपनी चीजों के लिए एक रेंटल कंपनी से स्टोरेज फैसिलिटी किराए पर ली और तीन दिनों तक एक होटल में रुकी रही। पचोल्के की एक दोस्त ने कहा कि मैंने कभी भी हासे को पसंद नहीं किया। एक दूसरे दोस्त ने बताया कि वह बार में हमेशा सबसे ज्यादा नशे में रहता था।

मंगेतर पर नशे में दूसरे के साथ गाली-गलौच का भी केस
जुलाई में एक स्तन कैंसर जागरूकता फंडराइजिंग के दौरान गाली-गलौज करने को लेकर हासे के खिलाफ पुलिस में केस भी दर्ज करवाया गया था। उस समय पचोल्के भी उसके ही साथ थी। यह घटना वौसाउ कंट्री क्लब की थी, जहां हासे ने नशे की हालत में एक अन्य व्यक्ति, कोरी सुथर के प्रति अपमानजनक टिप्पणी की। अधिकारी जेफ हैनकॉक ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि हासे ने नशे में कोरी सुथर के साथ गाली गलौज की और कई अपमानजनक बातें भी की।

Latest articles

मशहूर शायर बशीर बद्र नहीं रहे, 91 की उम्र में भोपाल में निधन

भोपाल। शायरी की दुनिया ने गुरुवार को अपना एक और सितारा खो दिया। अजीम...

BJP संगठन में बड़ा फेरबदल: हरियाणा समेत 4 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदले गए

नई दिल्ली। गुरुवार 28 मई को BJP ने चार राज्यों में अपने प्रदेश अध्यक्षों...

सीएम सिद्धारमैया ने राज्यपाल के सचिव को इस्तीफा सौंपा, कांग्रेस विधायक दल की बैठक कल

बंगलूरू। कर्नाटक में सत्ताधारी कांग्रेस सरकार में बड़ा बदलाव हो गया है। सीएम सिद्धारमैया...

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...