11.7 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयलेखक सलमान रुश्दी की एक आंख की रोशनी गई, हाथ भी खराब

लेखक सलमान रुश्दी की एक आंख की रोशनी गई, हाथ भी खराब

Published on

वॉशिंगटन

लेखक सलमान रुश्दी पर हमले के बाद उनके बारे में बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी एक आंख की रोशनी चली गई है और एक हाथ काम नहीं कर रहा है। रुश्दी पर न्यू यॉर्क सिटी में एक साहित्यिक कार्यक्रम के दौरान हमला हुआ था। उनकी गर्दन और पीठ पर कई बार चाकू से वार किया गया था। अब भी उनकी हालत के बारे में पूरी जानकारी नहीं है।

भारत में जन्मे ब्रिटिश लेखक रुश्दी के उपन्यास ‘द सैटनिक वर्सेज’ को लेकर विवाद था। बताया जाता है कि उसी को लेकर रुश्दी पर हमला भी किया गया। उनके सहायक ऐंड्र्यू वाइल ने बताया कि 75 साल की उम्र में हुए हमले की वजह से उनकी आंख की रोशनी चली गई है। उन्होंने बताया कि रुश्दी की गर्दन पर तीन बड़े घाव हो गए थे।

रुश्दी का जन्म भारत में मुस्लिम कश्मीरी परिवार में हुआ था। उनके उपन्यास पर विवाद होने के बाद उन्हें ब्रिटिश पुलिस की सुरक्षा में 9 सालों तक छिपकर रहना पड़ा। उनका यह उपन्यास 1988 में प्रकाशित हुआ था। इसके बाद 1989 में ईरान के सुप्रीम लीडर खोमैइनी ने उनके खिलाफ फतवा जारी कर दिया था। रुश्दी पर हमला करने वाले की पहचान 24 साल के हादी मातर के तौर पर हुई थी। हालांकि ईरान ने इस हमले से किसी भी तरहा का संबंध होने से इनकार किया था।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...