6.1 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeजनसम्पर्कभोपाल में किन्नर समाज की नई नेतृत्व व्यवस्था —सुरैया नायक ने पांच...

भोपाल में किन्नर समाज की नई नेतृत्व व्यवस्था —सुरैया नायक ने पांच किन्नरों को सौंपी जिम्मेदारी, विवाद शांत करने की पहल

Published on

भोपाल

राजधानी भोपाल में किन्नर समाज से जुड़े विवाद के बीच नया मोड़ सामने आया है। किन्नर समुदाय की प्रमुख सुरैया नायक ने समाज की जिम्मेदारी पांच किन्नरों को सौंपते हुए नई नेतृत्व व्यवस्था लागू करने की घोषणा की है।

मंगलवार को आयोजित बैठक में सुरैया नायक ने कहा कि वे लंबे समय से भोपाल में किन्नर समुदाय की प्रमुख रही हैं, लेकिन हाल के दिनों में समाज को लेकर विभिन्न आरोप और विवाद सामने आए हैं, जिससे समुदाय की छवि प्रभावित हुई है। पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के उद्देश्य से उन्होंने यह निर्णय लिया है। सुरैया नायक ने भोपाल में किन्नर समाज की जिम्मेदारी नेहा शर्मा, नानू विश्वास, बिपाशा, पल्लवी पाठक और सोना पंजाबी को सौंपी है।

वहीं देवी रानी को प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि किन्नर समाज सभी धर्मों और परंपराओं का सम्मान करने वाला समाज है और हमेशा समानता तथा भाईचारे के साथ आगे बढ़ता रहा है। नई व्यवस्था का उद्देश्य समाज में एकता बनाए रखना और विवादों को समाप्त करना है। किन्नर समाज के सदस्यों का कहना है कि इस फैसले से समाज में स्थिरता आएगी और आपसी मतभेद कम होंगे। नई नेतृत्व व्यवस्था लागू होने के बाद विवाद शांत होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Read Also :- फर्जी नाम बताकर युवतियों को प्रेमजाल में फंसाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

More like this