16.4 C
London
Sunday, May 31, 2026
Homeजनसम्पर्कमप्र में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाह से मचा हड़कंप, पंपों पर...

मप्र में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाह से मचा हड़कंप, पंपों पर उमड़ी भारी भीड़

Published on

भोपाल

मप्र के कई जिलों में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाह ने बुधवार को हालात बिगाड़ दिए। सोशल मीडिया पर फैली भ्रामक खबरों के चलते लोगों में घबराहट फैल गई और पंपों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कई जगहों पर लंबी कतारें लगीं और लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। रीवा में हालात काबू करने के लिए पुलिस बल तैनात करना पड़ा, जबकि भोपाल में एयरपोर्ट रोड स्थित एक नायरा पेट्रोल पंप को सीमित मात्रा में ईंधन देने की शिकायत पर प्रशासन ने सील कर दिया। हालांकि प्रशासन और पंप संचालकों ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में कहीं भी ईंधन की कमी नहीं है और सप्लाई लगातार जारी है। इसके बावजूद लोगों द्वारा टैंक फुल कराने की होड़ के कारण कई स्थानों पर अव्यवस्था की स्थिति बन गई।

जिलों में क्या रहे हालात

शाजापुर में कई पंपों पर लंबी कतारें लगीं। कुछ स्थानों पर भुगतान न होने के कारण सप्लाई बाधित रही, जबकि सीमित पंपों पर ही ईंधन उपलब्ध रहा। खरगोन के महेश्वर-बड़वाह मार्ग पर एक पंप पर करीब 400 वाहनों की कतार लग गई, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ। रतलाम में कुछ पंप बंद रहे, जबकि खुले पंपों पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए दोपहिया वाहनों को 200 रुपये और चारपहिया को 1000 रुपये तक ही ईंधन दिया गया।
सेंधवा में भी अफवाहों के चलते भीड़ बढ़ी, हालांकि प्रशासन ने ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता का भरोसा दिलाया।
आगर मालवा में पंपों पर सुबह से कतारें लगी रहीं, वहीं कानड़ में पहले पेट्रोल भरवाने को लेकर विवाद मारपीट तक पहुंच गया। इटारसी में रेलवे स्टेशन के पास स्थित पंप पर दिनभर भीड़ बनी रही और यातायात प्रभावित हुआ।
कुक्षी क्षेत्र में अचानक बढ़ी पैनिक खरीद से कई पंपों पर पेट्रोल खत्म हो गया, जबकि एक पंप पर बाइक में मात्र 100 रुपये का पेट्रोल दिया जा रहा है।

प्रशासन का दावा: पर्याप्त स्टॉक

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आपूर्ति सुचारु रूप से जारी है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और अनावश्यक भीड़ से बचने की अपील की। भोपाल में अधिकारियों के अनुसार शहर में करीब ढाई से तीन महीने का ईंधन स्टॉक मौजूद है। साथ ही पंप संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे उपभोक्ताओं को निर्धारित दर पर मांग के अनुसार ही ईंधन उपलब्ध कराएं, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अन्य शहरों में भी असर

इंदौर में कुछ पंपों पर प्रीमियम पेट्रोल ऊंचे दाम पर दिए जाने की शिकायत सामने आई। वहीं बालाघाट में पेट्रोल पंपों के साथ गैस एजेंसियों पर भी भीड़ देखी गई। उज्जैन और बड़वानी में भी पंपों पर लंबी लाइनें लगी रहीं।

स्थिति हो रही सामान्य

धार के मनावर क्षेत्र में ईंधन की सप्लाई सुधरने के बाद पंपों पर भीड़ कम होने लगी है। पंप संचालकों का कहना है कि जल्द ही पूरे प्रदेश में स्थिति सामान्य हो जाएगी।

अफवाहों के कारण बनी यह स्थिति प्रशासन के लिए चुनौती जरूर बनी, लेकिन पर्याप्त स्टॉक और सतत सप्लाई के चलते हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे घबराहट में अनावश्यक ईंधन न भरवाएं और अफवाहों से दूर रहें।

Read Also :- दुर्गाष्टमी पर आधारशिला में उमड़ेगी आस्था: महामाया शिव मंदिर में विशाल भण्डारे का आयोजन

Latest articles

कर्नाटक की सियासत में बड़ा बदलाव: डीके शिवकुमार होंगे राज्य के 24वें मुख्यमंत्री, 3 जून को लेंगे शपथ

बेंगलुरु/भोपाल। कर्नाटक की राजनीति में शनिवार को एक नए युग की शुरुआत हो गई...

श्री गुरु अर्जुन देव जी का बलिदान सत्य, सेवा और मानवता की रक्षा का अमर संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सिखों के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जुन...

भ्रष्टाचार और लापरवाही पर सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा प्रहार: जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में सुशासन की स्थापना और आमजन...

More like this

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

गैस सिलेंडर बुकिंग के नाम पर साइबर ठगी से सावधान, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

भोपाल राजधानी भोपाल में गैस सिलेंडर बुकिंग के नाम पर बढ़ते साइबर ठगी के मामलों...