16.4 C
London
Sunday, May 31, 2026
Homeजनसम्पर्कमैट्रिमोनियल साइट से शादी का झांसा देकर 50 लाख ठगे

मैट्रिमोनियल साइट से शादी का झांसा देकर 50 लाख ठगे

Published on

मैट्रिमोनियल साइट के जरिए शादी का झांसा देकर महिलाओं से करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय आरोपी अमित चौबे को अहमदाबाद पुलिस ने इंदौर से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर अहमदाबाद की एक महिला प्रोफेसर से शादी का वादा कर करीब 50 लाख रुपए ठगने का आरोप है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी मध्यप्रदेश, मुंबई और गुजरात की 40 से अधिक महिलाओं को अपने जाल में फंसा चुका है।

पुलिस के अनुसार आरोपी अमित पिता नवीन चौबे, शालिनी रोड देवास का निवासी है। वह खुद को सिविल कॉन्ट्रैक्टर बताकर मैट्रिमोनियल साइट्स पर विधवा और प्रोफेशनल महिलाओं को निशाना बनाता था। पहले वह उनसे बातचीत कर भरोसा जीतता और फिर एक्सीडेंट, ईडी की कार्रवाई और परिवार में बीमारी जैसी भावनात्मक कहानियां सुनाकर पैसे ऐंठता था। मामले में शिकायत अहमदाबाद की 33 वर्षीय महिला प्रोफेसर ने दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर 11 मार्च 2026 को सोला हाईकोर्ट थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ ठगी का केस दर्ज किया था।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2022 में उनके पति की मृत्यु हो गई थी। परिवार में उनकी मां और पांच साल की बेटी है। मां ने पुनर्विवाह के लिए उनकी प्रोफाइल मैट्रिमोनियल साइट पर डाली थी। नवंबर-दिसंबर 2024 में आरोपी अमित ने उनसे संपर्क कर शादी की इच्छा जताई और खुद को अनाथ बताते हुए भावनात्मक कहानी सुनाकर भरोसा जीत लिया।

खुद को बताया करोड़ों का कारोबारी

महिला के अनुसार 27 फरवरी 2025 को उसके जन्मदिन पर आरोपी अहमदाबाद आया। उसने खुद को इंदौर नगर निगम का सिविल कॉन्ट्रैक्टर और करोड़ों का कारोबारी बताया। साथ ही मुंबई में 18 करोड़ रुपए का घर होने का दावा करते हुए शादी का प्रस्ताव रखा। इसके बाद आरोपी ने पिता के एक्सीडेंट और मेडिकल इमरजेंसी के बहाने पहले 5 लाख रुपए लिए। फिर बहन की शादी और घर में नकदी मिलने का हवाला देकर ईडी छापे की कहानी गढ़ी। बाद में नगर निगम का टेंडर पास कराने का झांसा देकर महिला से कुल करीब 50 लाख रुपए ठग लिए।
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और अन्य राज्यों में हुई ठगी के मामलों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Read Also :- इंदौर के सिंहासा की बेकरी फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का नुकसान

Latest articles

कर्नाटक की सियासत में बड़ा बदलाव: डीके शिवकुमार होंगे राज्य के 24वें मुख्यमंत्री, 3 जून को लेंगे शपथ

बेंगलुरु/भोपाल। कर्नाटक की राजनीति में शनिवार को एक नए युग की शुरुआत हो गई...

श्री गुरु अर्जुन देव जी का बलिदान सत्य, सेवा और मानवता की रक्षा का अमर संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सिखों के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जुन...

भ्रष्टाचार और लापरवाही पर सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा प्रहार: जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में सुशासन की स्थापना और आमजन...

More like this

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

गैस सिलेंडर बुकिंग के नाम पर साइबर ठगी से सावधान, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

भोपाल राजधानी भोपाल में गैस सिलेंडर बुकिंग के नाम पर बढ़ते साइबर ठगी के मामलों...