6.7 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeजॉब अलर्टPMC: पुणे महानगरपालिका में काउंसलर और लैब टेक्नीशियन के पदों पर भर्ती...

PMC: पुणे महानगरपालिका में काउंसलर और लैब टेक्नीशियन के पदों पर भर्ती 30 जून से 7 जुलाई तक करें आवेदन

Published on

PMC : पुणे महानगरपालिका (PMC) ने 2025 में काउंसलर और लेबोरेटरी टेक्नीशियन के पदों को भरने की घोषणा की है. जानकारी के अनुसार, योग्य उम्मीदवार 30 जून से 7 जुलाई 2025 तक ऑफ़लाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. स्वास्थ्य क्षेत्र में समाज सेवा की इच्छा रखने वालों के लिए यह एक सुनहरा अवसर हो सकता है.

जानें कौन से पद हैं शामिल

इस भर्ती के तहत दो प्रकार के पद भरे जाएँगे, जिनमें अधिकतम पद काउंसलर के लिए आरक्षित हैं, जबकि सिर्फ़ एक पद लेबोरेटरी टेक्नीशियन के लिए है. पदों की संख्या इस प्रकार है:

  • काउंसलर – 11 पद
  • लैब टेक्नीशियन – 01 पद

इन योग्यताओं वाले लोगों के लिए सुनहरा अवसर

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी विषय में ग्रेजुएट, B.Sc, MSW या DMLT की डिग्री होनी चाहिए. उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 38 वर्ष होनी चाहिए. जबकि यदि आप आरक्षित श्रेणी से हैं, तो आपको आयु सीमा में छूट दी जाएगी. पदों से संबंधित योग्यताओं के बारे में अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ.

क्या होगा वेतन और कैसे करें आवेदन

इस भर्ती के लिए जिन उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, उन्हें हर महीने ₹23,100 का वेतन मिलेगा. यह शुरुआती वेतन है जिसे बाद में बढ़ाया जा सकता है. अभी तक इस भर्ती के लिए कोई आवेदन शुल्क जानकारी नहीं दी गई है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपडेट्स देखते रहें ताकि कोई भी जानकारी छूट न जाए.आवेदन कैसे करें पूरी जानकारी

यह भी पढ़िए: cardiac arrest Risk Factors: क्या है कार्डियक अरेस्ट? एक ख़तरनाक और गंभीर स्थिति

इस भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं, जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अधिसूचना (नोटिफ़िकेशन) को ध्यान से पढ़ना होगा और फ़ॉर्म का प्रिंटआउट लेना होगा. उसके बाद फ़ॉर्म में माँगी गई जानकारी को सही तरीक़े से भरें और आवश्यक दस्तावेज़ों के साथ अधिसूचना में दिए गए पते पर भेज दें.

यह भी पढ़िए: Gold Rate Today 30 June: सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट आज फिर सस्ता हुआ सोना जानें आपके शहर का भाव

इस भर्ती के लिए चयन की जानकारी आपको आधिकारिक अधिसूचना के माध्यम से दी जाएगी. यदि आप स्वास्थ्य और सामाजिक क्षेत्र में नौकरी की तलाश में हैं, तो PMC भर्ती आपकी नौकरी की तलाश ख़त्म कर सकती है.

Latest articles

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

More like this

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...

RRB NTPC UG भर्ती 2025: 3,050 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, 12वीं पास के लिए सुनहरा मौका! जानें पूरी डिटेल्स

RRB NTPC UG: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने हाल ही में NTPC अंडरग्रेजुएट भर्ती...