9.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराष्ट्रीयद्वारका में महिला पायलट और पति पर हमला करने वाले 03 लोग...

द्वारका में महिला पायलट और पति पर हमला करने वाले 03 लोग गिरफ्तार, पुलिस ने वायरल वीडियो की मदद से की पहचान

Published on

नई दिल्ली

एक प्राइवेट एयरलाइंस की महिला पायलट और उसके पति की भीड़ की ओर से पिटाई के मामले में पुलिस ने आज कार्रवाई करते हुए 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिन्होंने इस कपल के साथ मारपीट की थी। डीसीपी द्वारका एम हर्षवर्धन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि जो वीडियो वायरल हुआ है, उसी के आधार पर पहचान की गई। अभी और लोगों की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है, जो पिटाई कर रहे थे।

महिला पायलट और पति पर हमला करने वाले कौन?
गिरफ्तार लोगों की पहचान जीतन सिंह, गुड्डू और अनिल के रूप में की गई है। यह सभी द्वारका के बागदौला कलोनी के आसपास के रहने वाले हैं। साथ ही बच्ची के साथ दुर्व्यवहार करने उसके साथ-साथ उसकी पिटाई करने के मामले में गिरफ्तार महिला पायलट के पति को कोर्ट ने आज न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया है। जबकि आरोपी महिला पायलट को कल ही जब कोर्ट में जब पेश किया गया तो उसे भी न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया गया था।

जानिए पूरा मामला
गौरतलब है कि कल सुबह द्वारका सेक्टर 8 के d2 ब्लॉक के बागडोला इलाके में 10 साल की डोमेस्टिक हेल्प के रूप में काम करने वाली बच्ची के साथ कपल ने मारपीट किया था। आरोप है, कि उसके हाथ को प्रेस से जला दिया गया था। जब इसकी जानकारी के घरवालों को मिली तो उन्होंने आरोपी महिला और उसके पति को घर से बाहर खींच लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसका वीडियो वायरल हो गया था। उसके बाद पुलिस ने कई धाराओं में पहले कपल के खिलाफ एफ आई आर दर्ज किया और कल ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया था। बाद में पीड़ित बच्ची का मेडिकल करवाया गया और उसकी काउंसलिंग करवाई गई। फिर इस मामले में अलग-अलग एफ आई आर पुलिस के द्वारा की गई थी।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...