10.8 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराष्ट्रीय1 करोड़ की स्कॉलरशिप! जिनेवा पढ़ने गई बेटी ने दुनिया को दिखाई...

1 करोड़ की स्कॉलरशिप! जिनेवा पढ़ने गई बेटी ने दुनिया को दिखाई भारत की असली तस्वीर

Published on

नई दिल्‍ली

भारत में दलितों की स्थिति पाकिस्‍तान जैसे पड़ोसी देशों से कहीं बेहतर है। संयुक्‍त राष्‍ट्र के मंच पर देश की एक दलित बेटी पूरे यकीन से यह बात बोल रही थी। इनका नाम है रोहिणी घावरी। इंदौर से आने वाली रोहिणी स्विट्जरलैंड के जिनेवा में पीएचडी कर रही हैं। वहीं पर संयुक्‍त राष्‍ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) की 52वीं बैठक चल रही है। एक सफाई कर्मी की बेटी रोहिणी को इसमें बोलने का मौका मिला। एक दलित के रूप में यहां तक पहुंचना उनके लिए बड़े गर्व की बात है। UNHRC के मंच से उन्‍होंने भारत को सराहा। कहा कि हमारे देश में एक आदिवासी राष्‍ट्रपति और ओबीसी प्रधानमंत्री है। संविधान इतना मजबूत है कि पिछड़े तबके से आने वाला भी राष्‍ट्रपति या पीएम बनने का सपना देख सकता है, हार्वर्ड या ऑक्‍सफर्ड जा सकता है। रोहिणी के दमदार भाषण में उन्‍होंने यह भी बताया कि भारत सरकार से उन्‍हें एक करोड़ रुपये की स्‍कॉलरशिप मिली है। ट्विटर पर न्‍यूज एजेंसी के हवाले से यह जानकारी आते ही 1 Cr ट्रेंड करने लगा।

UNHRC में क्‍या बोलीं रोहिणी घावरी
दुनियाभर के NGOs का जमावड़ा जिनेवा में लगा है। UNHRC के मंच से रोहिणी ने भारत में दलितों को मिले अधिकारों पर बात की। दुनिया को बताया कि मीडिया में जैसा दिखाया जाता है, वैसा है नहीं। उन्‍होंने कहा, ‘कुछ देश और यहां तक कि NGO भी यूएन में भारत की गलत छवि दिखाते हैं। अगर आप अपने देश का प्रतिनिधित्‍व कर रहे हैं तो अच्‍छी और बुरी दोनों चीजें होती हैं। अगर आप अमेरिका जाएं तो वहां काले-गोरे का मसला है। भारत में जातिगत भेदभाव के मामले होते हैं लेकिन अच्‍छी बातें भी हैं। एक दलित लड़की के रूप में मैं ही उदाहरण हूं।’ रोहिणी के मुताबिक उन्‍होंने यूएन में कहा कि हम कई बदलावों से गुजर रहे हैं और सुधार की गुंजाइश है।

रोहिणी घावरी कौन हैं?
रोहिणी घावरी ट्विटर पर अपना परिचय एक अम्‍बेडकरवादी के रूप में देती हैं। वह जिनेवा से पीएचडी कर रही हैं। मूल रूप से इंदौर की रहने वाली रोहिणी एक सफाई कर्मचारी की बेटी हैं। उन्‍होंने ANI को बताया कि संयुक्‍त राष्‍ट्र में भारत का प्रतिनिधित्‍व करना उनका सपना था। भारत में दलित समुदाय की स्थिति के बारे में दुनिया को रूबरू कराना चाहती थीं। आखिरकार उन्‍हें यह ‘गोल्‍डन चांस’ मिल ही गया।

क्‍यों ट्रेंड करने लगा ‘1 करोड़’
रोहिणी ने बातचीत में बताया‍ कि भारत में दलितों को आरक्षण मिला है। उन्‍होंने बताया कि उन्‍हें खुद भी भारत सरकार से एक करोड़ रुपये की स्‍कॉलरशिप मिली है। इसके बाद ट्विटर पर यह 1 Cr ट्रेंड करने लगा। कुछ लोगों ने रोहिणी के वेरिफाइड अकाउंट से किए गए ट्वीट्स के स्‍क्रीनशॉट शेयर किए। एक में मनुस्‍मृति को जलाने की बात थी। कुछ लोगों ने एक ट्वीट की स्‍पेलिंग में गड़बड़ी के लिए भी मजाक उड़ाया। कुछ यह भी जानना चाहते थे कि यह कौन सी स्‍कॉलरशिप है। कई ने कहा कि इतना पैसा एक स्‍टूडेंट को देने के बजाय कई स्‍टूडेंट्स की मदद हो जाती।

क्‍या है नैशनल ओवरसीज स्‍कॉलरशिप स्‍कीम
विदेश में पढ़ाई के लिए भारत सरकार स्‍कॉलरशिप देती है। यह स्‍कॉलरशिप अनुसूचित जातियों, घुमंतू और अर्द्ध-घुमंतू जनजातियों, भूमिहीन कृषि मजदूरों और परंपरागत कलाकारों की श्रेणी में आने वालों को मिलती है। सरकार यह स्‍कॉलरशिप छात्र-छात्राओं को विदेश में उच्‍च शिक्षा (मास्‍टर्स या पीएचडी) के लिए देती है। योग्‍य होने के लिए परिवार की सालान आय 8 लाख रुपये से कम होनी चाहिए। हर साल 125 स्‍टूडेंट्स को यह स्‍कॉलरशिप मिलती है। सरकार की तरफ से ट्यूशन फीस, मेंटेनेंस, वीजा फीस, अन्‍य सामान खरीदने, इकॉनमी क्‍लास से ट्रेवल व इमरजेंसी के लिए फंड दिया जाता है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...