6.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराष्ट्रीयचांदनी चौक में लगी आग में 120 दुकानें जलकर खाक, अब पुलिस...

चांदनी चौक में लगी आग में 120 दुकानें जलकर खाक, अब पुलिस करेगी जांच

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के चांदनी चौक में गुरुवार को आग लग गई थी. इसमें करीब 120 दुकानें जलकर खाक हो गई हैं. जानकारी के मुताबिक पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आईपीसी 285/337 के तहत केस दर्ज किया है. आग बुझाने के दौरान एक दमकलकर्मी घायल भी हो गया था. अभी भी कूलिंग प्रोसेस चल रहा है.

पुलिस और फायर टीमों ने तत्काल लिया एक्शन
एक दिन पहले गुरुवार शाम को करीब 5 बजे कटरा मारवाड़ी, नई सड़क, चांदनी चौक में आग लगने की पीसीआर कॉल मिली थी जिस पर पुलिस और फायर टीमों ने तत्काल प्रतिक्रिया दी. आसपास की दुकानों को खाली करा लिया गया और आग बुझाने के लिए अग्निशमन विभाग को आवश्यक सहायता प्रदान की गई.

आग से प्रभावित हुईं 120 दुकानें
आग कटरा की दुकानों तक फैल गई. आग अब लगभग बुझ चुकी है और इससे लगभग 110-120 दुकानें पूरी तरह या आंशिक रूप से प्रभावित हुई हैं. आग बुझाने का काम अभी भी जारी है. इस संबंध में थाना कोतवाली में धारा 285/337 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

मौके पर पहुंचीं 40 से ज्यादा गाड़ियां
अग्निशमन अभियान के दौरान एक फायरमैन झुलस गया था. आग किस कारण लगी यह जांच का विषय है. गुरुवार को उप मुख्य अग्निशमन अधिकारी संजय तोमर ने बताया था कि आग बहुत गंभीर है और फिलहाल हमारी 40 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं. उन्होंने बताया कि जिस इमारत में आग लगी थी वह इमारत गिर चुकी है.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...