16 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में फिर मिले कोरोना के 1515 नए मरीज, पॉजिटिविटी रेट 26.46

दिल्ली में फिर मिले कोरोना के 1515 नए मरीज, पॉजिटिविटी रेट 26.46

Published on

नई दिल्ली

राजधानी दिल्ली में शनिवार कोरोना के 1 हजार 515 नये मामले सामने आए। वहीं कोरोना वायरस संक्रमण से 6 मरीजों की मौत हो गई। हालांकि इनमें से केवल एक मरीज की मौत का प्रारंभिक कारण कोविड पाया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली। विभाग के आंकड़ों के अनुसार कोरोना पॉजिटिविटी रेट 26.46 प्रतिशत रही। वर्तमान समय में कोरोना के 361 मरीज हॉस्पिटल में भर्ती हैं।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने एक दिन पहले ही कहा कि कोविड-19 के मामले स्थिर हो रहे हैं और आने वाले दिनों में उनमें कमी आने की संभावना है। उन्होंने कहा कि हाल के दौर में राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस से जिन लोगों की जान गई है, उनमें से ज्यादातर मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं और कोविड आकस्मिक था।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हम शिक्षकों से कह रहे हैं कि अगर छात्रों को खांसी और जुकाम है तो उन बच्चों को आराम करने की सलाह दी जाए। हम अभिभावकों से बच्चों में ऐसा कोई लक्षण दिखने पर उन्हें स्कूल न भेजने की अपील करेंगे। कोविड महामारी से निपटने के लिए दिल्ली सरकार की तैयारी पर भारद्वाज ने कहा कि हमारे पास कोविड बेड, ऑक्सीजन बेड, आईसीयू बेड, ऑक्सीजन आपूर्ति तथा अन्य समेत सभी व्यवस्था है।

अभी तक दिल्ली में कोरोना नियंत्रण में देखा जा रहा है। नए मरीज और संक्रमण दर में जरूर इजाफा हुआ है, लेकिन एक्सपर्ट का मानना है कि स्थिति पूरी तरह से काबू में है। वहीं पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में कोरोना की वजह से हो रही मौत में से कुछ की मौत की प्राइमरी वजह कोरोना बताया जा रहा है। हालांकि, इसके बाद भी एक्सपर्ट का कहना है कि यह बहुत रेयर है। स्वस्थ इंसान में इस बार कोरोना खतरनाक नहीं हो रहा है।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...