19.1 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयआसमान में बन रहे मौसम के ऐसे 3 संयोग, गर्मी बढ़ते ही...

आसमान में बन रहे मौसम के ऐसे 3 संयोग, गर्मी बढ़ते ही आ जाएगी राहत की बारिश!

Published on

अप्रैल का महीना खत्म होने को है। इस वक्‍त तक पसीने छुड़ाने वाली गर्मी पड़ने लगती थी। धूप ऐसी चुभने लगती थी कि बाहर निकलना पहाड़ चढ़ने जैसा लगता था। हालांकि, इस बार ऐसा मौसम नहीं है। मार्च-अप्रैल के महीने में मौसम ने पिछले ट्रेंड्स को धता बताया। देश के अधिकांश हिस्सों में मौसम उतना परेशान नहीं कर रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मौसम की इस मेहरबानी की वजह समझाई है। IMD के मुताबिक, इस वक्‍त देश में कई मौसम सिस्‍टम काम कर रहे हैं। इनमें एंटी-साइक्लोन, गर्त और वेस्टर्न डिस्टरबेंस जैसी घटनाएं शामिल हैं। यही वजह है कि मौसम की चाल अजीब हो रखी है। दिल्‍ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में करीब 10 दिन तक खूब गर्मी रही। उसके बाद आंधी-बारिश आ गई, यहां तक कि ओले भी गिरे। इस वक्‍त कई हिस्सों में सामान्य से कम तापमान दर्ज हो रहा है। मौसम में आए इस बदलाव के पीछे की वजहें समझ‍िए।

अभी क्‍यों नहीं पड़ रही उतनी गर्मी?
अभी के मौसम पर मुख्यतः: तीन घटनाओं का असर है: एंटी-साइक्लोन, गर्त या सर्कुलेशन और वेस्टर्न डिस्‍टरबेंस। मौसम विभाग के अनुसार, इन्हीं के चलते देश के कई हिस्सों में अप्रत्याशित मौसम देखने को मिल रहा है। अभी कुछ समय तक ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं। आईएमडी के डीजी डॉ मृत्युंजय महापात्र के अनुसार, ऐसा दो से तीन दिन और चलेगा। उसके बाद आंधी-तूफान की गतिविधि होगी।

सोमवार को मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, विदर्भ, तेलंगाना और केरल के कई हिस्सों में तेज हवाएं (30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा), गरज के साथ बारिश और ओले पड़ने की चेतावनी जारी की थी।

उत्तर-पूर्वी राजस्थान और आसपास के एरिया पर वेस्टर्न डिस्टरबेंस छाया है। सेंट्रल मध्य प्रदेश पर एक चक्रवाती सर्कुलेशन बन रहा है। ऐसा ही सर्कुलेशन दक्षिणी तमिलनाडु के ऊपर भी है। इन दो सर्कुलेशंस के बीच में एक गर्त है। सोमवार को IMD ने कहा कि 26 अप्रैल से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नए वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर दिखना शुरू होगा।

इन स्थितियों के चलते देश के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम है। सामान्य से ज्यादा अधिकतम तापमान वाले राज्यों में तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और माहे शामिल हैं।

अभी कौन से तीन मौसमी सिस्‍टम हैं एक्टिव
(शुरुआती और मध्य) अप्रैल में गर्मी बढ़ी जिससे तूफानों के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनीं। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के ऊपर एंटी-साइक्लोन हैं। मध्य प्रदेश और दक्षिणी तमिलनाडु के ऊपर एक गर्त या सर्कुलेशन भी है। वेस्‍टर्न हिमालयन रीजन के ऊपर वेस्टर्न डिस्टरबेंस है।
डॉ. मृत्युंजय महापात्र, आईएमडी के महानिदेशक

पहले गर्मी फिर कूल मौसम का ट्रेंड
IMD के एक वैज्ञानिक ने एक अंग्रेजी अखबार को बताया कि देशभर में आंधी-तूफान की घटनाएं अगले दो दिनों में और बढ़ेंगी। मई के पहले हफ्ते तक ये जारी रहेंगी। दिलचस्प यह है कि मार्च के मध्य में भी आंधी-तूफान की ऐसी ही गतिविधियां दर्ज की गई थीं। फरवरी और मार्च में पहले गर्मी पड़ने से जमीन का तापमान बढ़ा और प्री-मॉनसून एक्टिविटी शुरू हुई। फरवरी में देश के अधिकतर हिस्सों का तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया गया।यह ट्रेंड मार्च के पहले दो हफ्तों में भी जारी रहा। उसके बाद इसमें तेजी से गिरावट आई। अप्रैल में भी यही ट्रेंड देखने को मिला। लू का असर देश के पूर्वी हिस्सों- बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा और पूर्वोत्तर के राज्यों तक सीमित रहा। 23 अप्रैल के बाद मौसम ठंडा हो गया।

 

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...