17.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराष्ट्रीयमार्च में ही 37 डिग्री...तो आगे क्या होगा, दिल्ली-एनसीआर के मौसम पर...

मार्च में ही 37 डिग्री…तो आगे क्या होगा, दिल्ली-एनसीआर के मौसम पर IMD की भविष्यवाणी

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में सूरज ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। मार्च के महीने में ही कुछ राज्यों पर पारा 40 के पार चला गया है। अगर दिल्ली एनसीआर की बात करें तो यहां भी सूर्य कुछ कम मेहरबान नहीं हैं। दिल्ली एनसीआर में भी दोपहर होते – होते गर्म हवाओं के थपेड़े चलने लगते हैं। जिसके कारण धूप में बैठना तो दूर की बात खड़ा होना भी मुश्किल हो गया है।

आज दिल्ली में 37 डिग्री दर्ज किया गया तापमान
दिल्ली-एनसीआर में सूरज की पहली किरण के साथ जो तापमान बढ़ता है वो दोपहर होते- होते भीषण गर्मी में तब्दील हो जा रहा है। गुरुवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं आसपास के राज्यों में भी तापमान 35 के ऊपर ही था। आने वाले पांच दिनों की भविष्यवाणी करते हुए मौसम विभाग ने कहा कि तीन चार दिनों के भीतर दिल्ली का तापमान और बढ़ेगा। माना जा रहा है कि अप्रैल की शुरुआत तक तीन डिग्री तक पारा बढ़ सकता है।

इन राज्यों में अगले पांच दिन तक बढ़ेगा पारा
सूर्यदेव के प्रकोप को देखते हुए मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक कुछ राज्यों में तापमान बढ़ने की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुमान के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार और छत्तीसगढ़ में औसतन दो से पांच डिग्री के तापमान की वृद्धि हो सकती है। वहीं मध्य प्रदेश और राजस्थान जहां पहले ही तापमान 40 के पार हैं वहां पर भी गर्मी बढ़ने की संभावना है।

दिल्ली की हवा में सुधार
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 145 दर्ज किया गया जो ‘मध्यम’ श्रेणी में है। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ माना जाता है।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...