16.8 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeराष्ट्रीयएक दिन की छुट्टी के लिए 5 साल के बच्चे को मार...

एक दिन की छुट्टी के लिए 5 साल के बच्चे को मार डाला! दिल्ली के मदरसे में चौंकाने वाली घटना

Published on

नई दिल्ली,

देश की राजधानी दिल्ली में एक मदरसे से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक दिन की छुट्टी के लिए 5 साल के बच्चे की हत्या कर दी गई. घटना दयालपुर थाना क्षेत्र के तालीम उल कुरान नाम के मदरसे की है.

मदरसे में पढ़ने वाले तीन बच्चों ने कर दी रूहान की हत्या
पुलिस ने अब बच्चे की हत्या के मामले में 11-11 साल के दो बच्चे और एक 9 साल के एक बच्चे को पकड़ा है. जानकारी के मुताबिक मृतक बच्चा गालियां देता था जिसके बाद तीनों आरोपी बच्चों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी. आरोपी बच्चों को लग रहा था कि रूहान की मौत के बाद मदरसे में एक दिन की छुट्टी होगी जिसके बाद वो अपने घर जाएंगे.

दरअसल मदरसे में 5 साल के बच्चे रूहान की संग्दिध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. बच्चे का शव मिलने के बाद मदरसे के बाहर स्थानीय लोगों ने खूब हंगामा किया था. पुलिस बच्चे के शव को कब्जे में लेकर गुरु तेग बहादुर अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया था और मामले की जांच में जुट गई थी. अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि बच्चे की हत्या की गई थी. इसके बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने उसी मदरसे में पढ़ने वाले तीन बच्चों को हत्या के आरोप में पकड़ा है.

मदरसे में अपनी मां को बेसुध मिला था रूहान
इससे पहले मदरसे में बच्चे के बेसुध पाए जाने के बाद मदरसा संचालक ने उसकी मां को फोन कर बच्चे की तबियत खराब होने की सूचना दी थी. बच्चे की मां मदरसा पहुंची और रूहान को एक प्राइवेट हॉस्पिटल लेकर गयी, वहां डॉक्टर ने बच्चे की जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया जिसके बाद स्थानीय लोग मदरसे के बाहर हंगामा करने लगे थे.

वहीं पुलिस के मुताबिक मृतक बच्चा करीब 5 महीने पहले ही इस मदरसे में पढ़ने के लिए आया था और वो दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में रहता था. मृतक बच्चे के पिता उत्तर प्रदेश में रहते हैं और अपने पत्नी और बच्चों से मिलने के लिए महीने में एक बार दिल्ली आते हैं.

मदरसे में पढ़ते हैं 250 बच्चे
वहीं जिला डीसीपी डॉक्टर जॉय टिर्की ने बताया कि बच्चे के शरीर पर कुछ दाने जैसे निशान पाए गए हैं. इस मदरसे में 250 बच्चे दीनी तालीम हासिल करते हैं. हादसे के बाद आसपास के रहने वाले मां-बाप ने अपने बच्चों को इस मदरसे से सकुशल अपने घर वापस लेकर चले गए. अब जब मामले का खुलासा हुआ तो लोग सच्चाई जानकर हैरान रह गए.

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...

आशा भोसले पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई देने पहुंचे आमिर-विक्की समेत कई सेलेब

मुंबई। दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु...