17.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराष्ट्रीयबार में पीट-पीटकर किया था बैंककर्मी का मर्डर, अब पुलिस के हत्था...

बार में पीट-पीटकर किया था बैंककर्मी का मर्डर, अब पुलिस के हत्था चढ़ा मुख्य आरोपी

Published on

नई दिल्ली,

उत्तर पश्चिम दिल्ली में एक बार में दो समूहों के बीच हुए झगड़े के दौरान एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई. जिसके आरोप में पुलिस ने 27 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है. घटना के वक्त आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर पीड़ित शख्स पर लोहे की रॉड, लाठी और चाकू से हमला कर दिया था. जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई.

पुलिस उपायुक्त (अपराध) सतीश ने बताया कि घटना बीती 21 फरवरी की है. आपसी कहासुनी और विवाद के बाद 21 फरवरी की रात को प्रीतमपुरा में यारन दा अड्डा बार के कर्मचारियों ने एक बैंक कर्मचारी जतिन शर्मा (23) और उसके दोस्तों पर लोहे की छड़ों, लाठियों और चाकू से हमला कर दिया था.

डीसीपी ने कहा, एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अमन को गुरुवार की रात बुध विहार से गिरफ्तार कर लिया. जो घटना की रात से ही फरार चल रहा था. उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने जाल बिछाया और आरोपी अमन को पकड़ लिया गया.

बैंककर्मी जतिन शर्मा अपने दोस्तों के साथ 20 फरवरी को रात करीब 11.30 बजे अपना जन्मदिन मनाने के लिए बार में गए थे. वहां उनके और बार की एक महिला कर्मचारी के बीच कुछ गलतफहमी हो जाने के बाद बहस हो गई थी.

इसके बाद बार के मालिक किशोर कुमार और अमन ने अपने सात अन्य कर्मचारियों अभि, दिलीप, विशाल, शोएब, ज्ञान, कैफ और अली के साथ मिलकर जतिन शर्मा और उनके दोस्तों पर हमला कर दिया था. उन्होंने बताया कि अमन ने शर्मा के पेट में चाकू घोंप दिया था और देशी पिस्तौल से हवा में गोली चला दी थी.

डीसीपी कुमार ने बताया जतिन शर्मा के दोस्त उन्हें अस्पताल ले गए थे. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. उन्होंने बताया कि इस मामले में नौ लोगों के खिलाफ हत्या, दंगा और सबूत मिटाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है. अधिकारी ने बताया कि इस मामले की जांच अब क्राइम ब्रांच के हाथों में है. और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है.

 

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...