16.8 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeराष्ट्रीयशराब के नशे में पत्नी को पीट रहा था शख्स, गुस्साए बेटे...

शराब के नशे में पत्नी को पीट रहा था शख्स, गुस्साए बेटे ने कर दी पिता की हत्या

Published on

नई दिल्ली,

देश की राजधानी दिल्ली में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात हुई है. 16 साल के एक लड़के ने गुस्से में अपने ही पिता की हत्या कर दी. कत्ल की इस वारदात को लेकर पुलिस ने कहा कि नाबालिग ने गुस्से में अपने पिता की हत्या कर दी जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने कहा कि दिल्ली के रोहिणी में जब एक शख्स अपनी पत्नी को पीट रहा था तो लड़के ने अपने पिता के सिर पर प्लास्टिक पाइप मार दिया, जिससे उनकी मौत हो गई.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘ घटना रविवार सुबह की है. 10.58 बजे अमन विहार पुलिस स्टेशन में एक व्यक्ति की हत्या के संबंध में एक कॉल आई.’ अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि मृतक शराब के नशे में छोटी-छोटी बातों पर अपनी पत्नी और बच्चों को पीटता था.

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘रविवार को, मृतक ने अपनी पत्नी के साथ झगड़ा किया और उसे पीट रहा था, तभी उसके बेटे ने हस्तक्षेप किया और प्लास्टिक पाइप से अपने पिता के सिर पर हमला कर दिया जिससे उस व्यक्ति की वहीं मौत हो गई.’ पुलिस ने बताया कि व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में सुरक्षित रखवा दिया गया है. इस वारदात को लेकर पुलिस ने कहा कि अमन विहार पुलिस स्टेशन में बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत एक एफआईआर दर्ज की गई है.

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...

आशा भोसले पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई देने पहुंचे आमिर-विक्की समेत कई सेलेब

मुंबई। दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु...