18.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराष्ट्रीयपुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास चारपाई पर मिली एक शख्स की...

पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास चारपाई पर मिली एक शख्स की लाश, गर्दन के पिछले हिस्से पर गहरा घाव

Published on

दिल्ली,

राजधानी के पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास एक शख्स की लाश मिलने से सनसनी फैल गई. मृतक इलाके की अस्थायी दुकानों में पानी की सप्लाई करने का काम किया करता था. मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद इस मामले में हत्या का केस दर्ज किया है.

मरने वाले शख्स की शिनाख्त 34 वर्षीय गौरव ठाकुर के तौर पर हुई है. वह दिल्ली के फतेहपुरी इलाके का रहने वाला था. दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने इस मामले में जानकारी देते हुए पीटीआई को बताया कि शुक्रवार को सुबह करीब 7 बजे कोतवाली पुलिस स्टेशन में पीसीआर कॉल मिली.

पुलिस अफसर ने आगे बताया कि कॉल मिलने के बाद फौरन पुलिस की टीम दंगल मैदान पार्किंग के पास मौके पर पहुंची. जहां पुलिस टीम ने देखा कि एक शख्स की लाश चारपाई पर पड़ी थी. पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि उसकी गर्दन के पिछले हिस्से पर गहरा घाव था.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि गौरव पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास रेहड़ी में पानी की आपूर्ति करता था. बारीकी से जांच करने पर पता चला कि मृतक की गर्दन के पिछले हिस्से पर गहरा घाव था. जो शायद किसी के हमले का नतीजा हो.

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए मौका-ए-वारदात पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है. गहन जांच की जा रही है.

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...