6.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में नए-नए बने फ्लाइओवर के बीचो बीच खड़ा है पेड़! अब...

दिल्ली में नए-नए बने फ्लाइओवर के बीचो बीच खड़ा है पेड़! अब कैसे शुरू होगा ट्रैफिक

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के आनंद विहार में एक नया फ्लाइओवर जल्द ही खुलने वाला है। लेकिन लेकिन एक पेड़ बीच रास्ते में रोड़ा बन गया है। जी हां, आपने सही सुना! PWD ने फैसला लिया है कि पेड़ हटाने की परमिशन का इंतजार किए बिना ही फ्लाइओवर को खोल दिया जाए। क्योंकि फ्लाइओवर के उद्घाटन में पहले ही देरी हो चुकी है।

पेड़ के चारों ओर बैरिकेड लगाकर शुरू होगा फ्लाईओवर
ये पेड़ उस लेन पर खड़ा है, जो आनंद विहार से आने वाली और दिलशाद गार्डन की तरफ जाने वाली गाड़ियों के लिए है। हालांकि, PWD ने पेड़ को हटाने से पहले ही फ्लाइओवर को यातायात के लिए खोलने का फैसला किया है। एक अधिकारी ने बताया कि जब तक वन विभाग से पेड़ हटाने की मंजूरी नहीं मिल जाती, तब तक हम पेड़ के चारों ओर बैरिकेड लगाकर वाहन चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे।

पेड़ को काटने की नहीं मिली मंजूरी
आनंद विहार फ्लाइओवर के पेड़ों को काटने की अनुमति में देरी होने की वजह से फ्लाइओवर के आस-पास के रास्ते और फुटपाथ का काम पूरा नहीं हो पाया है। ये काम फ्लाइओवर के खुलने तक पूरे होने की संभावना नहीं है। दरअसल, रेलवे ओवरब्रिज से शुरू होने वाले इस आनंद विहार फ्लाइओवर की समय सीमा दिसंबर 2023 से बढ़ाकर अप्रैल 2024 कर दी गई थी, जिसमें ऊपर से जाने वाला रास्ता, पैदल चलने वालों के लिए रास्ता और फ्लाइओवर से नीचे उतरने के लिए रास्ते शामिल हैं। लेकिन ये समय सीमा भी पूरी नहीं हो सकी।

पिछले साल भी रुक गया था काम
PWD के सूत्रों ने बताया कि पेड़ों को काटने की अनुमति के लिए आवेदन तो दिया है, लेकिन नीचे उतरने के रास्ते बनाने के लिए हमें केंद्र सरकार से अनुमति लेनी होगी क्योंकि ये इलाका ‘डीम्ड फॉरेस्ट’ माना जाता है। इसी वजह से इस प्रक्रिया में देरी हो रही है आनंद विहार फ्लाइओवर का काम पिछले साल भी कुछ समय के लिए रुक गया था। दरअसल, उस वक्त आनंद विहार का रोड नंबर 56 ‘डीम्ड फॉरेस्ट’ घोषित कर दिया गया था। इसकी वजह से वन विभाग ने PWD पर जुर्माना भी लगाया था और जुर्माना भरने के बाद ही दोबारा काम शुरू हो सका था।

अब भी फ्लाइओवर के मुख्य रास्ते के किनारे, जहां रास्ते नीचे उतरने के लिए रास्ता और फुटपाथ बनाया जा रहा है, वही इलाका ‘डीम्ड फॉरेस्ट’ माना जा रहा है। आनंद विहार फ्लाइओवर परियोजना की शुरुआत 2019 में ही हो जाने वाली थी, लेकिन महामारी की वजह से निर्माण कार्य में देरी हुई। बाद में अक्टूबर 2022 में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने इसका शिलान्यास किया।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...