11.1 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली के नेब सराय में युवक पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला, रोड...

दिल्ली के नेब सराय में युवक पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला, रोड रेज के चलते 7 नाबालिगों ने किया अटैक

Published on

नई दिल्ली,

दक्षिणी दिल्ली के नेब सराय इलाके में रोड रेज की एक ऐसी घटना सामने आई है जहां सात लड़कों ने एक 19 वर्षीय युवक पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. पीड़ित युवक को आठ बार चाकू घोंपा गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित कि पहचान यश के रूप में हुई है जिसके शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है. राजू पार्क निवासी यश पर शुक्रवार को नाबालिगों के एक ग्रुप ने चाकू से हमला किया.

सातों आरोपी नाबालिग
राजू एक दिन पहले हुई रोड रेज की घटना के पहली बार घर से बाहर निकला था. एक अधिकारी ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1)/3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और सभी सात नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया गया है.चाकू मारने में इस्तेमाल किए गए चार चाकू बरामद किए गए हैं.

इस वजह से किया हमला
पुलिस के मुताबिक, गुरुवार को यश और उसके कुछ दोस्त देवली रोड पर खड़े थे, तभी दो लड़के मोटरसाइकिल पर आए और अचानक ब्रेक लगा दिए.अधिकारी ने बताया कि इस घटना के बाद यश और उसके दोस्तों ने दोनों लड़कों की पिटाई कर दी. शनिवार को हुई इस घटना को लेकर दोनों लड़कों ने अपने पांच अन्य दोस्तों के साथ मिलकर यश को घेर लिया और उस पर कई बार चाकू से वार किया. इस दौरान यश गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Latest articles

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...

आशा भोसले पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई देने पहुंचे आमिर-विक्की समेत कई सेलेब

मुंबई। दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु...