12.6 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeराष्ट्रीयAAP मेयर प्रत्याशी शैली ओबेरॉय ने सुप्रीम कोर्ट से वापस ली अर्जी,...

AAP मेयर प्रत्याशी शैली ओबेरॉय ने सुप्रीम कोर्ट से वापस ली अर्जी, सुनवाई से ठीक पहले क्यों उठाया कदम?

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली एमसीडी के मेयर चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) की मेयर पद की उम्मीदवार शैली ओबेरॉय ने सुप्रीम कोर्ट से अपनी याचिका वापस ले ली है। याचिका में शैली ओबेरॉय ने समयबद्ध तरीके से मेयर चुनाव कराने की मांग की थी। दिल्ली के उपराज्यपाल ने मेयर चुनाव के लिए 6 फरवरी को सदन की बैठक तय की है। इसके बाद याचिका वापस ले ली गई है।

सुनवाई के लिए राजी हुआ था सुप्रीम कोर्ट
27 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट में शैली ओबेरॉय की ओर से याचिका दाखिल की गई थी। इस पर कोर्ट ने 3 फरवरी को सुनवाई की तारीख तय की थी। इससे पहले उपराज्यपाल विनय सक्सेना ने 6 फरवरी को सदन की बैठक बुला ली है। इसमें मेयर पद को लेकर चुनाव किया जाएगा। उपराज्यपाल के फैसले के बाद याचिका वापस ले ली गई है। मेयर पद के साथ ही डिप्टी मेयर और 6 स्थाई समिति के सदस्यों का चुनाव भी उसी दिन किया जाएगा।

बता दें कि 24 जनवरी को सभी निर्वाचित और मनोनीत पार्षदों ने पीठासीन अधिकारी की ओर से शपथ ग्रहण पूरा कर लिया था। इसके बाद हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही एक बार फिर स्थगित कर दी गई। मेयर पद का चुनाव टलने के बाद आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी शैली ओबेरॉय ने इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। सुप्रीम इस मामले की सुनवाई के लिए राजी हो गया था।

Latest articles

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...

आशा भोसले पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई देने पहुंचे आमिर-विक्की समेत कई सेलेब

मुंबई। दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु...