7.5 C
London
Thursday, February 12, 2026
Homeराष्ट्रीयपहलगाम के बदले का एक्शन प्लान तैयार, इन 5 तरीकों से पाकिस्तान...

पहलगाम के बदले का एक्शन प्लान तैयार, इन 5 तरीकों से पाकिस्तान पर ‘स्ट्राइक’ करेगी भारतीय सेना

Published on

नई दिल्ली

पहलगाम हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान में तनाव बढ़ता ही जा रहा है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार कूटनीतिक दांव के जरिए लगातार पड़ोसी मुल्क पर स्ट्राइक में जुटी है। वहीं पाकिस्तान को डर इस बात का है कि भारत आने वाले दिनों में उस पर सैन्य कार्रवाई भी कर सकता है। ऐसा ही दावा खुद पाकिस्तान के मंत्री भी कर रहे हैं। भले ही पड़ोसी मुल्क की ओर से बयानबाजी जारी हो लेकिन भारत सरकार हड़बड़ी में कोई फैसला नहीं लेना चाहती है। यही वजह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा राजनाथ सिंह लगातार बैठकें कर रही हैं। यही नहीं पीएम मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट कमिटी ऑफ सिक्योरिटी (CCS) की एक हफ्ते में दूसरी बैठक भी हुई।

पाकिस्तान पर स्ट्राइक की फुल तैयारी
पहलगाम को लेकर जिस तरह से केंद्र सरकार अलर्ट मोड पर है और पीएम मोदी ने भारतीय सेना को जवाबी कार्रवाई के लिए फ्री हैंड दिया है, वो सामान्य बात नहीं है। भारत के इसी रूख की वजह से पाकिस्तान की नींद उड़ी हुई है। चर्चा तो ये भी कि भारतीय सेना ने पहलगाम हमले पर एक्शन को लेकर पूरा प्लान तैयार कर लिया है। इंडियन आर्मी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है। हालांकि, भारत अभी कोई बड़ा युद्ध नहीं चाहता।

एलओसी पार किए बिना ही एक्शन!
बावजूद इसके चर्चा है कि भारत एलओसी पार किए बिना ही पाकिस्तान को तगड़ी चोट पहुंचाने की प्लानिंग में है। भारत के पास लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइलें हैं। इनका इस्तेमाल ‘आतंकिस्तान’ को सबक सिखाने के लिए किया जा सकता है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जवाबी अटैक और ग्रेडेड डायनमिक रेस्पॉन्स स्ट्रेटजी की योजना पहले से ही तैयार है। यह जल्दबाजी में लिया गया फैसला नहीं होगा। यह सोच-समझकर, विश्वसनीय और संतुलित होगा।

तोप, मोर्टार, एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल से अटैक
एक्सपर्ट की मानें तो भारत कार्रवाई के दौरान सबसे पहले पाकिस्तानी सेना की पोस्ट और टेरर लॉन्च पैड्स को अपना निशाना बना सकती है। इसके लिए 155 एमएम की तोपों, 120 एमएम के मोर्टार और एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइलों का इस्तेमाल किया जा सकता है। अधिकारी ने बताया कि LoC पार किए बिना ही लंबी दूरी की मिसाइलों से पाकिस्तान की सेना और उसके ढांचे को भारी नुकसान पहुंचाया जा सकता है। हवाई हमला भी एक अच्छा विकल्प है। हालांकि, इससे स्थिति और बिगड़ सकती है।

क्या फिर होगी सर्जिकल स्ट्राइक?
खबर ये भी है कि पाकिस्तान के पास 155 mm के तोप के गोलों की कमी हो गई है। वह अपने तोप के गोलों को यूक्रेन भेज रहा है। यह काम वह तीसरे देशों के जरिए पैसे कमाने के लिए कर रहा है। कहा ये भी जा रहा कि भारतीय सेना पाकिस्तान में घुसकर भी अटैक कर सकती है। सर्जिकल स्ट्राइक भी किया जा सकता है। सितंबर 2016 में भी भारत ने PoK में सर्जिकल स्ट्राइक की थी। तब उरी में हुए आतंकी हमले में 19 भारतीय सैनिक मारे गए थे। भारत ने चार अलग-अलग जगहों पर टेरर लॉन्च पैड्स को निशाना बनाया था।

पाकिस्तान को डराकर रखने का है प्लान!
अब सवाल यह नहीं है कि भारत सैन्य कार्रवाई करेगा या नहीं? सवाल यह है कि कब करेगा? फिलहाल केंद्र सरकार पाकिस्तान को डरा कर रखना चाहती है। यही वजह है कि भारत लगातार कूटनीतिक दांव से उस पर चोट कर रहा है। दुनिया के दूसरे देशों के सामने पाकिस्तान की सच्चाई को पेश करके भारत उसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग करने की रणनीति पर काम कर रहा है। केंद्र चाहता है कि पाकिस्तान पर सीधे अटैक से पहले डिप्लोमैटिक चैनल्स से घेरा जाए।

Latest articles

बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू, मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं —तनावमुक्त होकर आत्मविश्वास और एकाग्रता के साथ परीक्षा देने की अपील

भोपाल मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं सहित सीबीएसई, आईसीएसई...

भेल इंटक के नेता नरेंद्र कुमार तिवारी का निधन

भोपाल भेल इंटक व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता  नरेंद्र कुमार तिवारी का लंबी बीमारी के...

सार्थक वेलफेयर सोसाइटी ने सेवा बस्ती में जरूरतमंदों को कपड़े बांटे

भोपाल सार्थक वेलफेयर सोसाइटी द्वारा झील नगर स्थित सेवा बस्ती, अयोध्या बायपास, भोपाल में जरूरतमंद...

More like this

बजट में रक्षा पर ज़ोर, आम आदमी को नहीं मिली बड़ी राहत; चांदी की कीमतों में भारी उतार–चढ़ाव

नई दिल्ली।वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में आम बजट पेश किया। करीब 85...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन में पीएमश्री विद्यालय बन रहे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रतीक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन में पीएमश्री विद्यालय बन रहे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रतीक...