18.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराष्ट्रीयएडवोकेट वीरेंद्र हत्याकांड: पकड़ा गया आरोपी शूटर, इस वजह से की थी...

एडवोकेट वीरेंद्र हत्याकांड: पकड़ा गया आरोपी शूटर, इस वजह से की थी हत्या

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली पुलिस ने द्वारका में हुई एडवोकेट वीरेंद्र कुमार की हत्या के मामले में आरोपी शूटर को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस से बचने के लिए वो यूपी के बाद हरियाणा में जाकर छिप गया था. जहां से पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने अरेस्ट कर लिया है. आरोपी के पास से हथियार भी बरामद किया गया है.

पुलिस ने बताया कि 1 अप्रैल को द्वारका में वकील की दिनदहाड़े नृशंस हत्या कर दी गई थी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने अपना फोन स्विच ऑफ कर लिया था. जांच के दौरान आरोपी द्वारा वारदात में इस्तेमाल की गई कार के बारे में इनपुट मिला था. मुरथल के पास उसकी कार सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी.

इसी सुराग पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की और धर दबोचा. पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान प्रदीप पहलवान के रूप में हुई है. वह एक हिस्ट्रीशीटर है, जिस पर 12 मामले दर्ज हैं.

हत्या की ये वजह आई सामने
पुलिस का कहना है कि आरोपी की पैतृक जमीन के मामले में मुआवजे को लेकर एडवोकेट ने एक याचिका दायर की थी. इसकी वजह से आरोपी को मुआवजा नहीं मिल रहा था. तभी वो एडवोकेट से रंजिश मान रहा था.

एडवोकेट पर 2017 में भी हुआ था हमला
बता दें कि वीरेंद्र कुमार पर साल 2017 में भी हमला हुआ था. इसके बाद उन्हें सुरक्षा दी गई थी. वो दिल्ली के पटियाला हाउस व द्वारका कोर्ट में प्रैक्टिस करते थे. उनके परिवार में पत्नी और बेटा है, जो कि उनसे अलग रहते हैं.

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...