16.7 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराष्ट्रीयआखिर मणिपुर की हिंसा को हिंदू vs ईसाई क्यों नहीं मानता RSS?

आखिर मणिपुर की हिंसा को हिंदू vs ईसाई क्यों नहीं मानता RSS?

Published on

नई दिल्‍ली

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने मणिपुर हिंसा को हिंदुओं और ईसाइयों के बीच संघर्ष के तौर पर दिखाए जाने को लेकर आपत्ति जताई है। उसने कहा है कि यह हिंदू-ईसाई के बीच संघर्ष नहीं है। कुछ पार्टियों ने इसे एक साजिश के हिस्से के रूप में ऐसे ही दिखाने की कोशिश की है। आरएसएस के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने स्वीकार किया कि संघर्ष ने एक ऐसा घाव बना दिया है जिसे भरने में कई साल लग जाएंगे। वह बोले कि कुकी ईसाई समुदाय के हैं। वहीं, ज्‍यादातर मैतेई हिंदू। लेकिन, उनके बीच टकराव का उनकी धार्मिक पहचान से कोई लेना-देना नहीं है।

संघ पदाधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर ये बातें कहीं। कुछ संगठनों ने दावा किया है कि गिरिजाघरों को नुकसान पहुंचाने के कारण यह संघर्ष शुरू हुआ। ऐसा कहने वालों में विदेश के कुछ प्रमुख संगठन भी शामिल हैं। उन्‍होंने इसे धार्मिक संघर्ष बताया है। संघ का बयान उसी की पृष्‍ठभूमि में आया है। पदाधिकारी ने कहा कि कुकी और मैतेई का हिंसा का कोई इतिहास नहीं है। दोनों समुदायों के सदस्यों के बीच विवाह आम बात है।

ज्ञानवापी मस्‍ज‍िद पर ह‍िंंदुओं के दावे का समर्थन
संघ पदाधिकारी ने वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद और मथुरा में शाही ईदगाह स्थलों पर हिंदुओं के दावे का भी समर्थन किया। वह बोले, ‘उन्हें हिंदुओं को सौंप दिया जाना चाहिए। वास्तव में दोनों के निर्विवाद हिंदू चरित्र को देखते हुए पहली बार में कोई विवाद नहीं होना चाहिए था। एक विवाद गढ़ा गया है।’ उनका बयान उन दो स्थानों पर नियंत्रण को लेकर बढ़ती कानूनी लड़ाई की पृष्ठभूमि में आया है।

समान नागर‍िक संह‍िता की मांग उच‍ित
संघ पदाधिकारी ने समान नागरिक संहिता की मांग को उचित ठहराया। कहा कि संविधान निर्माताओं ने इसे लागू करने को अपनी आकांक्षाओं में शामिल किया था। सुप्रीम कोर्ट की ओर से पारित आदेशों की ओर इशारा करते हुए उन्‍होंने कहा कि इस संबंध में देरी पर खेद व्यक्त किया गया था। उन्होंने कहा कि नागरिक कानून वैसे ही होने चाहिए, जैसे हमारे पास समान दंडात्मक कानून हैं।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...