16.3 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराष्ट्रीयबारिश के बाद दिल्ली-NCR की हवा एकदम साफ, AQI 56 पर आया,...

बारिश के बाद दिल्ली-NCR की हवा एकदम साफ, AQI 56 पर आया, तापमान में भी गिरावट”

Published on

नई दिल्ली,

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की आबोहवा एक दम साफ हो गई है. इस साल सबसे कम एक्यूआई 56 दर्ज की गई है. इसके साथ ही जुलाई का पहला सप्ताह वायु गुणवत्ता के लिहाज से ‘संतोषजनक’ रहा है.मौसम पर नजर रखने वाली संस्था ने बताया कि इससे पहले जून महीने में पहले सात दिनों तक एयर क्वालिटी इंडेक्स या एक्यूआई 100 से कम दर्ज किया गया था. मसलन, जुलाई महीने की शुरुआत से ही बारिश हो रही है और यही वजह है कि एक्यूआई में सुधार देखा गया है.

दिल्ली में दर्ज किया गया एक्यूआई 56
सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के मुताबिक, शाम 6 बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स 56 दर्ज किया गया है. इस रीडिंग के साथ दिल्ली में एक्यूआई “संतोषजनक” रहा है. 1-7 जुलाई तक AQI “संतोषजनक” श्रेणी में रहा है, जिसमें रविवार को साल का सबसे कम AQI दर्ज किया गया है. वहीं नोएडा सेक्टर 62 में एक्यूआई 57 दर्ज किया गया है.शून्य से 50 के बीच एयर क्वालिटी इंडेक्स अच्छा माना जाता है. वहीं 51-100 के बीच एक्यूआई “संतोषजनक”, 101 और 200 के बीच का “मध्यम”, 201 और 300 के बीच का “खराब”, 301 और 400 के बीच का “बहुत खराब” और 401 और 500 के बीच का “गंभीर” माना जाता है.

दिल्ली में तापमान में भी आई गिरावट
भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को शहर में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 0.8 डिग्री कम है. वहीं न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से दो डिग्री सेल्सियस कम है. मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ समय में दिल्ली का मौसम बादल छाए रहने के साथ ठंडा रह सकता है.

13 जुलाई तक आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान
मौसम विभाग ने शाम के समय हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बूंदा-बांदी या बिजली चमकने के साथ आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहने की संभावना जताई है. आईएमडी ने अगले सात दिनों का पूर्वानुमान दिया है, जिसके मुताबिक 13 जुलाई तक आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बारिश हो सकती है.

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...