5.8 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराष्ट्रीयपहलगाम नरसंहार करने वालों की AI ने बनाई तस्‍वीर, कुछ ऐसे दिखते...

पहलगाम नरसंहार करने वालों की AI ने बनाई तस्‍वीर, कुछ ऐसे दिखते होंगे, इस टूल से मिली मदद

Published on

जम्‍मू-कश्‍मीर के मशहूर पर्यटन स्‍थल पहलगाम में मंगलवार दोपहर खौफनाक आतंकी हमला हुआ। इसमें अबतक 27 पर्यटकों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। पहलगाम शहर से करीब 5 से 6 किलोमीटर दूर बैसरन घाटी में किए गए हमले के बाद आतंकी मौके से भाग निकले। बताया जा रहा है कि कुल 7 आतंकी वहां पर मौजूद थे। उनमें से चार ने हमला किया। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, सभी आतंकवादियों से पाकिस्‍तान से संदेश मिल रहे थे। इस बड़ी घटना के बाद से आतंकियों की तलाश तेज कर दी गई है। तीन आतंकियों के स्‍केच जारी किए गए हैं। पीड़‍ितों से बातचीत के आधार पर स्‍केच जारी हुए हैं। ये स्‍केच सोशल मीडिया और मीडिया में सर्कुलेट हो चुके हैं। हमने इन्‍हें एआई से और रियल बनाने की कोशिश की।

चैटजीपीटी टूल का इस्‍तेमाल
तीनों आतंकियों के स्‍केच को एआई की मदद से रियल बनाने के लिए हमने चैटजीपीटी टूल का इस्‍तेमाल किया। हमने पेड वर्जन यूज किया। प्रॉम्‍प्‍ट लिखा- क्र‍िएट दिस स्‍केच इन टु ए कलरफुल इमेज। उसके बाद सोशल मीडिया में सर्कुलेट हुई तस्‍वीरों को अपलोड कर दिया। हमने अपने प्रॉम्‍प्‍ट में आतंकी शब्‍द का इस्‍तेमाल नहीं किया। ऐसा करने पर चैटजीपीटी स्‍केच को रियल इमेज में नहीं बदलता।

एआई ने किया परफेक्‍ट काम
प्रॉम्‍प्‍ट डालने के कुछ देर बाद तस्‍वीरें तैयार हो गईं। फ‍िर हमने एआई की मदद से ही तस्‍वीरों को अलग-अलग एंगल में बदलवाया, ताकि तस्‍वीरों पर और डिटेल मिल सके। जो स्‍केच सोशल मीडिया में सर्कुलेट हुए हैं, चैटजीपीटी ने उनसे मिलती-जुलती कलरफुल इमेज बना दीं। इसके अलावा हमने चैटजीपीटी से रिएलिस्टिक इमेज भी जनरेट करवाईं जो स्‍केच पर ही बेस्‍ड थीं।

फ्री टूल ने नहीं किया काम
पेड टूल इस्‍तेमाल करने से पहले हमने चैटजीपीटी के फ्री टूल का भी इस्‍तेमाल किया था, जिससे दिन की तीन इमेज बनाई जा सकती हैं। लेकिन उस टूल ने तस्‍वीरों को ज्‍यादा प्रभावी तरीके से क्र‍िएट नहीं किया। वह स्‍केच से मेल नहीं खा रही थीं, लेकिन अगर आपके पास पेड वर्जन है तो आप भी इसे ट्राई कर सकते हैं। गौरतलब है कि जम्‍मू-कश्‍मीर में हुए आतंकी हमले के बाद पूरी कश्‍मीर घाटी में हालात नाजुक बने हुए हैं। 27 मौतों ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। हमलावरों का पैटर्न, उनका हमला करने का तरीका और हिंदू धर्म जानने के बाद गोली चलाना परेशान करने वाला है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर कार्यमुक्त, अब एनएमडीसी में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

नई दिल्ली | सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...