14.7 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराष्ट्रीयवायुसेना दिवस परेड इस बार चंडीगढ़ के बजाए प्रयागराज में होगी, जानिए...

वायुसेना दिवस परेड इस बार चंडीगढ़ के बजाए प्रयागराज में होगी, जानिए क्या है वजह?

Published on

नई दिल्ली,

भारतीय वायुसेना आठ अक्टूबर को अपनी 91वीं वर्षगांठ मनाने जा रही है. ऐसे में इस साल सालाना एयरफोर्स परेड (Air Force Day) और एयर डिस्प्ले का आयोजन चंडीगढ़ के बजाए उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में होगा. एयरफोर्स दिवस का आयोजन आठ अक्टूबर को किया जाता है. पिछले साल यह आयोजन चंडीगढ़ में किया गया था.

इस बार वायुसेना दिवस प्रयागराज के परेड मैदान में होगा. इस दौरान एयर शो में वायुसेना के जवान अपने शौर्य का प्रदर्शन करेंगे. भारतीय वायुसेना का कहना है कि यह फैसला देश के अलग-अलग हिस्सों में वायुसेना दिवस समारोह की मेजबानी की नई परंपराओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है.

औपचारिक परेड वायुसेना स्टेशन बमरौली में आयोजित की जाएगी और एयर शो प्रयागराज के आयुध डिपो किले के पास संगम क्षेत्र में आयोजित होगा. वायुसेना दिवस समारोह की शुरुआत लगभग एक हफ्ते पहले 30 सितंबर को भोपाल में शुरू होगी.वायुसेना का कहना है कि प्रयागराज और भोपाल दोनों जगह पर एयर शो का आयोजन होगा. बता दें कि पिछली बार वायुसेना दिवस परेड का आयोजन चंडीगढ़ में हुआ था.

वायुसेना दिवस का इतिहास
भारतीय वायुसेना दिवस का इतिहास आजादी से बहुत पहले का है. आठ अक्टूबर 1932 को भारतीय वायुसेना की आधिकारिक तौर पर स्थापना हुई थी. कहा जाता है कि ब्रिटिश शासन की सहायक वायुसेना के रूप में इसे स्थापित किया गया था. सेकंड वर्ल्ड वॉर के दौरान भारतीय वायुसेना के जवानों के अदम्य साहस की वजह से इसे रॉयल इंडियन एयरफोर्स कहकर सम्मानित किया गया था. साल 1950 में भारत के गणतंत्र बनने पर भारतीय वायुसेना के आगे से रॉयल शब्द हट गया था.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक अप्रैल 1933 को भारतीय वायुसेना के पहले विमान ने उड़ान भरी थी. उस समय भारतीय वायुसेना के पास 19 वायुसैन्यकर्मी और चार विमान थे. लेकिन आज भारतीय वायुसेना की गितनी दुनिया के सबसे ताकतवर एयरफोर्स में की जाती है.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...