14.7 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराष्ट्रीयअमेरिका ने भारत में पहली बार उतारा अपना सबसे शक्तिशाली हेलीकॉप्टर CH-53E,...

अमेरिका ने भारत में पहली बार उतारा अपना सबसे शक्तिशाली हेलीकॉप्टर CH-53E, जानें क्यों है खास

Published on

वॉशिंगटन:

अमेरिका ने भारत में पहली बार अपने सबसे शक्तिशाली हेलीकॉप्टर CH-53E सुपर स्टैलियन की लैंडिंग कराई है। इस हैवी लिफ्ट हेलीकॉप्टर के लैंडिंग की जानकारी खुद भारतीय नौसेना ने दी। भारतीय नौसेना ने बताया कि यूएस मरीन कॉर्प्स के सबसे बड़े और भारी हेलीकॉप्टर, सीएच-53ई ‘सुपर स्टैलियन’ ने विशाखापत्तनम में नेवल एयर स्टेशन आईएनएस डेगा पर अपनी पहली लैंडिंग की। अमेरिका इस हेलीकॉप्टर के आपरेशन को ज्यादा देशों के साथ साझा नहीं करता है। इस हेलीकॉप्टर को अमेरिका के अलावा सिर्फ जापान ऑपरेट करता है। इसे रूस के हैवी लिफ्ट हेलीकॉप्टर एमआई-26 के समकक्ष माना जाता है।

भारतीय नौसेना ने क्या बताया
भारतीय नौसेना ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “मरीन कॉर्प्स के ये भारी लिफ्ट हेलीकॉप्टर काकीनाडा में चल रहे टाइगर ट्रायम्फ अभ्यास 2024 के हिस्से के रूप में अमेरिकी नौसेना के जहाजों से संचालित हो रहे हैं। भारतीय नौसेना और वायु सेना के हेलीकॉप्टरों के साथ समन्वय में, उन्होंने विभिन्न परिवहन और #HADR मिशन शुरू किए हैं।” काकीनाडा नौसेना बेस पर आयोजित भारत-अमेरिका द्विपक्षीय मानव सहायता और आपदा राहत (HADR) अभ्यास कर रहे हैं। टाइगर ट्रायम्फ अभ्यास के दौरान अमेरिकी नौसेना के रियर एडमिरल जोकिन मार्टिनेज ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में चुनौतियों से निपटने और भारत और अमेरिका दोनों की रक्षा बलों की ताकत पर जोर दिया।

CH-53E सुपर स्टैलियन हेलीकॉप्टर कितना शक्तिशाली
सिकोरस्की सीएच-53ई सुपर स्टैलियन अमेरिका का हैवी लिफ्ट हेलीकॉप्टर है। इसे सिकोरस्की एस-80 के रूप में सीएच-53 सी स्टैलियन से विकसित किया गया था। इस दौरान इस हेलीकॉप्टर में एक तीसरा इंजन और मेन रोटर में सातवां ब्लेड जोड़ा गया था। इसके अलावा हेलीकॉप्टर के टेल रोटर को 20 डिग्री पर झुकाया भी गया था।। इसे यूनाइटेड स्टेट्स मरीन कॉर्प्स के लिए सिकोरस्की एयरक्राफ्ट ने बनाया गया था। यह हेलीकॉप्टर भारी साजोसामान के ट्रांसपोर्ट के अलावा सैनिकों को लाने-ले जाने का काम बखूबी कर सकता है। इस हेलीकॉप्टर के अब तक 170 यूनिट का निर्माण किया जा चुका है। इस हेलीकॉप्टर ने पहली उड़ान 1974 में भरी थी और इसे 1981 में अमेरिकी नौसेना में शामिल किया गया था।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...