16.7 C
London
Thursday, May 21, 2026
Homeराष्ट्रीयइबोला वायरस को लेकर एक जरूरी स्वास्थ्य एडवाइजरी जारी- बुखार आने पर...

इबोला वायरस को लेकर एक जरूरी स्वास्थ्य एडवाइजरी जारी- बुखार आने पर जांच, 21 दिन तक निगरानी

Published on

नई दिल्ली। भारत सरकार के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (DGHS) ने इबोला वायरस को लेकर एक जरूरी स्वास्थ्य एडवाइजरी जारी की है। यह सलाह उन यात्रियों के लिए है जो इबोला प्रभावित देशों से आ रहे हैं या वहां से होकर भारत पहुंचे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यात्रियों को विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं।

ये देश हैं हाई-रिस्क पर

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो, युगांडा और दक्षिण सूडान को ‘हाई-रिस्क’ यानी उच्च जोखिम वाले देशों की श्रेणी में रखा है। इन देशों से आने वाले यात्रियों को अपनी सेहत पर कड़ी नजर रखनी होगी। दिल्ली एयरपोर्ट पर एयरपोर्ट हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (APHO) ने इस संबंध में जानकारी लगा दी है।

 

क्या हैं वायरस के लक्षण?

यात्रियों को बुखार, कमजोरी, थकान, सिरदर्द और मांसपेशियों में दर्द जैसे लक्षणों पर ध्यान देना होगा। इसके अलावा उल्टी, दस्त, गले में खराश और रक्तस्राव भी इबोला के लक्षण हो सकते हैं। अगर किसी यात्री में ये लक्षण दिखते हैं, तो उसे तुरंत एयरपोर्ट अधिकारियों को बताना चाहिए।

 

एडवाइजरी में क्या?

एडवाइजरी में यह भी कहा गया है कि अगर कोई यात्री किसी संदिग्ध या पुष्टी मरीज के सीधे संपर्क में आया है, तो वे हवाई अड्डे के स्वास्थ्य अधिकारियों को तुरंत सूचित करें और आगमन के 21 दिनों के भीतर चिकित्सा सहायता प्राप्त करें।

यात्रियों के लिए सलाह

सरकार ने यात्रियों को सलाह दी है कि भारत आने के 21 दिनों के भीतर अगर उनमें ऊपर बताए गए कोई भी लक्षण दिखते हैं, तो वे तुरंत डॉक्टर से मिलें। डॉक्टर को अपनी पिछली यात्रा के बारे में पूरी जानकारी देना जरूरी है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे अपनी सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य नियमों के पालन के लिए एयरपोर्ट पर होने वाली स्वास्थ्य जांच में पूरा सहयोग करें।

Latest articles

भट्टी की तरह तप रहा मध्य प्रदेश: खजुराहो में रिकॉर्ड 47.4 डिग्री तापमान दर्ज, सात जिलों में रेड अलर्ट जारी

भोपाल। मध्य प्रदेश इस समय भीषण गर्मी की गिरफ्त में है। प्रदेश के कई...

सियान गुड़ी’ बुजुर्गों के जीवन में एक नई रोशनी बिखेर रही : सीएम विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में वरिष्ठ...

निवाई के विकास और जनसमस्याओं को लेकर सीएम भजनलाल शर्मा से मिले विधायक रामसहाय वर्मा

जयपुर। निवाई विधानसभा क्षेत्र से विधायक रामसहाय वर्मा ने बुधवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा...

ग्राम रथ समापन समारोह: योजनाओं की जानकारी लेकर गांव-गांव पहुंची सरकार : सीएम भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार 'ग्राम विकास चौपाल' और...

More like this

सेल ने शुरू की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना, 20 मई से खुल रहा है ऑनलाइन पोर्टल

राउरकेला। महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के राउरकेला...

महंगाई की फिर मार: पेट्रोल-डीजल के दाम 90 पैसे और बढ़े, 4 दिन पहले 3-3 रुपए बढ़ाए थे

नई दिल्ली। देश में पेट्रोल और डीजल 19 मई से औसतन 90 पैसे प्रति...

केरलम के CM बने वीडी सतीशन, 60 साल बाद मुख्यमंत्री के साथ पूरी कैबिनेट की शपथ

राहुल, प्रियंका और खरगे समेत कांग्रेस के तमाम बड़े नेता रहे मौजूद तिरुवनंतपुरम। केरल की...