10.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराष्ट्रीयजुड़वां बेटियों के जन्म से नाराज बाप ने तीसरे दिन ही कर...

जुड़वां बेटियों के जन्म से नाराज बाप ने तीसरे दिन ही कर दी दोनों की हत्या, दिल्ली में दिल दहला देने वाली घटना

Published on

नई दिल्ली

बेटे की चाह रखने वाले 32 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी तीन दिन की जुड़वां बेटियों की कथित तौर पर हत्या कर दी और उन्हें बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में अपने घर के पास दफना दिया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी नीरज सोलंकी को हरियाणा के रोहतक से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उपायुक्त (अपराध) अमित गोयल ने बताया कि स्थानीय लोगों को पूठ कलां गांव के पास एक अस्थायी श्मशान घाट से दोनों नवजात के शव मिले। उन्होंने बताया कि दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक सोलंकी ने तीन जून को अपनी बेटियों की हत्या कर दी थी।

बच्चियों का जन्म हरियाणा के एक निजी हॉस्पिटल में हुआ था
गोयल ने कहा कि अदालत से अनुमति मिलने के बाद दोनों शवों को पांच जून को बाहर निकाला गया और मंगोलपुरी स्थित एसजीएम अस्पताल के मुर्दाघर में रखा गया। डीसीपी ने बताया कि सोलंकी ने कथित तौर पर अपनी तीन दिन की बेटियों को इसलिए मार डाला क्योंकि वह बेटा चाहता था। बच्चियों का जन्म हरियाणा में एक निजी अस्पताल में हुआ था। गोयल ने बताया कि सोलंकी अपनी पत्नी से झूठ बोल कर बच्चियों को दिल्ली लाया था कि किसी बीमारी की वजह से उन्हें बचाया नहीं जा सका। दिल्ली लाने के बाद उसने बच्चियों को मार कर दफना दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली पहुंचने तक बच्चियां जीवित थीं।

ऐसे सामने आई पूरी बात, बच्चियों को नहीं पिलाया दूध
डीसीपी ने बताया कि आरोपी फरार था और शुरू में सोलंकी के पिता को पकड़ा गया जिसने बताया कि बेटियों के जन्म से वह खुश नहीं था। पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि सोलंकी की बहन और भाई फरार हैं और उसकी मां को लकवा मार गया है। मामले में उनसे भी पूछताछ की जा सकती है। अधिकारी ने बताया कि इस बात की आशंका है कि सोलंकी और उसके परिवार ने नवजातों को पूरी रात दूध नहीं पिलाया और इसी वजह से उनकी मौत हो गयी । उन्होंने बताया कि शिशुओं के पोस्टमार्टम से मौत के सही कारण का पता नहीं चल सका है, लेकिन आगे की जांच के लिए उनके विसरा को सुरक्षित रख लिया गया है। सोलंकी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...