18.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराष्ट्रीयदरखास्त लगाओ, मैं देखूंगा, CJI चंद्रचूड़ ने मुस्लिम पक्ष को किया आश्वस्त,...

दरखास्त लगाओ, मैं देखूंगा, CJI चंद्रचूड़ ने मुस्लिम पक्ष को किया आश्वस्त, ज्ञानवापी में वजू की अनुमति के लिए गए थे सुप्रीम कोर्ट

Published on

नई दिल्ली

ज्ञानवापी मस्जिद के भीतर वजू की अनुमति हासिल करने के लिए मुस्लिम पक्ष ने सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ के सामने गुहार लगाई। सीजेआई ने उनको कहा कि आप Interlocutory Application दाखिल करो। मैं खुद इस केस को देखूंगा। मामले की सुनवाई 14 अप्रैल को की जाएगी।सीनियर एडवोकेट हुजेफा अहमदी ने सीजेआई से अपील की कि रमजान में मुस्लिम पक्ष को ज्ञानवापी के भीतर जाकर वजू करने की अनुमति दी जाए। रमजान हमारे लिए पवित्र महीना होता है। मुस्लिमों की अपील को संजीदगी से सुप्रीम कोर्ट देखे। खास बात है कि ज्ञानवापी में वजू एरिया फिलहाल विवादों में घिरा है, क्योंकि हिंदू पक्ष दावा कर रहा है कि शिवलिंग इसी जगह पर मिला है।

ज्ञानवापी में वजू हो या नहीं, सुप्रीम कोर्ट 14 अप्रैल को करेगा फैसला
दोनों पक्षों की तरफ से बनारस की कोर्ट के साथ इलाहाबाद हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में कई केस दायर किए जा चुके हैं। सीजेआई ने अहमदी से कहा कि पहले से चल रहे किसी केस में आप दरखास्त लगाओ। मैं इस मामले को खुद देखने जा रहा हूं। सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री ने मामले को सुनवाई के लिए 14 अप्रैल को लिस्ट किया है।

ज्ञानवापी में शिवलिंग मिलने का मामला फिलहाल काफी सुर्खियों में है। हिंदू पक्ष का दावा है कि ये परिसर हिंदू मंदिर था। मुस्लिमों ने इसे तोड़कर मस्जिद में तब्दील किया। जबकि मुस्लिम पक्ष इसे गलत बताता है। उनका कहना है कि जिस चीज को हिंदू पक्ष शिवलिंग मान रहा है वो दरअसल एक फव्वारा है।मुस्लिम पक्ष ने शिवलिंग की जांच कराने के लिए बनारस की कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। लेकिन कोर्ट ने इनकार कर दिया। लोकल कोर्ट का मानना था कि कार्बन डेटिंग का इस्तेमाल किया गया तो शिवलिंग को क्षति पहुंच सकती है।

डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले का हवाला देकर कहा कि शीर्ष अदालत ने खुद भी कहा है कि शिवलिंग को पूरी तरह से संरक्षित किया जाए। उसके बाद मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंचा तो बेंच ने ASI की डायरेक्टर व विद्यावती से जवाब मांगा कि वो बताएं कि क्या कार्बन डेटिंग के जरिये शिवलिंग की सही उम्र पता लगाई जा सकती है। हाईकोर्ट का सवाल था कि इससे शिवलिंग को कोई नुकसान तो नहीं पहुंचेगा। इस मामले में डायरेक्टर ने जवाब दाखिल नहीं किया तो हाईकोर्ट के तेवर काफी तीखे हुए थे। उनको जवाब दाखिल करने के लिए आखिरी मौका दिया गया है।

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...