3.2 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराष्ट्रीयगोगरा हॉटस्प्रिंग से चीन के हटने के 48 घंटे के अंदर लद्दाख...

गोगरा हॉटस्प्रिंग से चीन के हटने के 48 घंटे के अंदर लद्दाख पहुंचे आर्मी चीफ , जानिए क्या है नया प्लान

Published on

नई दिल्ली

गोगरा हॉटस्प्रिंग इलाके से भारत-चीन सैनिकों के पीछे हटने की खबर के 48 घंटे बाद भारतीय सेना प्रमुख लद्दाख पहुंचे हैं। आर्मी चीफ मनोज पांडे का यह दौरा 2 दिन का बताया जा रहा है। मनोज पांडे ने शनिवार को पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में समग्र सुरक्षा स्थिति की व्यापक समीक्षा की। सेना की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, जनरल पांडे क्षेत्र में तैनात अधिकारियों और सैनिकों के साथ बातचीत के अलावा ‘पर्वत प्रहार’ सैन्य अभ्यास का भी गवाह बने। इस अभ्यास में तोप और अन्य प्रमुख हथियार प्रणालियों की परिचालन क्षमताओं का प्रदर्शन किया गया।

सेना ने ट्वीट किया, ‘जनरल मनोज पांडे ने लद्दाख सेक्टर का दौरा किया और वह ‘पर्वत प्रहार’ अभ्यास का गवाह बने। पांडे को जमीन पर कमांडरों की अभियानगत तैयारियों के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने अधिकारियों और सैनिकों के साथ बातचीत की और उनकी दृढ़ता और पेशेवर मानकों के लिए उनकी सराहना की।’ जनरल पांडे की यात्रा के बारे में जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि उन्हें इस क्षेत्र में भारतीय सेना की युद्ध की समग्र तैयारियों के अलावा भारत और चीन के सैनिकों के गोगरा-हॉटस्प्रिंग इलाके से हटने की जानकारी भी दी गई।

सूत्रों के अनुसार, लेह स्थित फायर एंड फ्यूरी कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने जनरल पांडे को पेट्रोलिंग प्वाइंट 15 से दोनों पक्षों की सेना के वापस हटने सहित समग्र सुरक्षा स्थिति से अवगत कराया। जनरल पांडे रविवार को सियाचिन का दौरा करने वाले हैं। भारत और चीन की सेना ने बृहस्पतिवार को घोषणा की थी कि उन्होंने पूर्वी लद्दाख के गोगरा-हॉटस्प्रिंग क्षेत्र में पेट्रोलिंग प्वाइंट 15 से पीछे हटना शुरू कर दिया है, जो क्षेत्र में संघर्ष वाले बिंदुओं से सैनिकों के पीछे हटने की रुकी हुई प्रक्रिया की दिशा में हुई काफी महत्वपूर्ण प्रगति को दर्शाता है। इस इलाके में दो साल से अधिक समय से दोनों पक्षों के बीच गतिरोध बना हुआ था।

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर कार्यमुक्त, अब एनएमडीसी में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

नई दिल्ली | सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...