नई दिल्ली,
केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तीन दिन की रिमांड पूरी होने के बाद शनिवार को पेशी के लिए राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंच चुकी है. उन्होंने कुछ देर में राउज एवेन्यू कोर्ट की अवकाश न्यायाधीश के समक्ष पेश किया.सीबीआई ने केजरीवाल के अदालत में पेश कर रिमांड की मांग की है.
सीबीआई की रिमांड की मांग का विरोध करते हुए केजरीवाल के वकील ने जांच से संबंधित एकत्र की गई सामग्री को रिकॉर्ड पर रखने के लिए दायर आवेदन के आधार पर सीबीआई को निर्देश देने की मांग की. उनकी इस मांग पर जज का कहना है कि इस पहलू को कोर्ट पर छोड़ देना चाहिए. जांच के महत्वपूर्ण पहलू आरोपी को नहीं बताए जा सकते.
25 जून को सीबीआई ने तिहाड़ जेल में केजरीवाल से बातचीत की और उनका बयान रिकॉर्ड किया. इसके बाद जांच एजेंसी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और बुधवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में सीबीआई ने उन्हें गिरफ्तार कर तीन दिनों की कस्टडी में ले लिया था.
