6.8 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराष्ट्रीयसावन शुरू होते ही ट्रेनों में बढ़ी कांवड़ियों की भीड़, GRP और...

सावन शुरू होते ही ट्रेनों में बढ़ी कांवड़ियों की भीड़, GRP और RPF ने संभाला मोर्चा!

Published on

चंदौली,

आज यानी 22 जुलाई से सावन महीने की शुरुआत हो चुकी है और आज सावन का पहला सोमवार भी है. ऐसे में एक तरफ जहां लोग शिवालय में जलाभिषेक कर रहे हैं. वहीं, दूसरी तरफ झारखंड के देवघर में बैद्यनाथ धाम का जलाभिषेक करने के लिए ट्रेनों में सवार होकर कांवड़ियों का जत्था भी देवघर की तरफ रवाना हुआ. ऐसे में ट्रेनों में कांवड़ियों की जबरदस्त भीड़ शुरू हो गई. ट्रेनों और स्टेशन पर कांवड़ियों की भारी भीड़ के मद्देनजर दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर जीआरपी और आरपीएफ ने मोर्चा संभाल लिया है. डीडीयू जंक्शन पर कांवड़ियों की जबरदस्त भीड़ देखने को मिली. कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए जीआरपी और RPF की टीम ने मौके पर पहुंचकर कांवड़ियों की ट्रेन में चढ़ने में मदद की. इसके साथ ही पुलिस टीम कांवड़ियों और सामान्य यात्रियों से सुरक्षित यात्रा करने की अपील करती दिखी.

लाखों भक्त हर साल करते हैं बाबा बैद्यनाथ के दर्शन
सावन के महीने में हर साल की तरह इस बार भी हजारों की तादाद में कांवड़ियों का डीडीयू जंक्शन पहुंचना शुरू हो गया है और यह शिव भक्ति कांवड़ियों ट्रेनों में सवार होकर देवघर की तरफ कूच कर रहे हैं. गौरतलब है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से होकर तमाम ट्रेनें झारखंड देवघर की तरफ जाती हैं. बाबा बैद्यनाथ धाम का सबसे नजदीकी स्टेशन जसीडीह है. यह शिव भक्त कांवड़िये दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से ट्रेनों में सवार होते हैं और जसीडीह तक जाते हैं और वहां से बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करने के लिए देवघर पहुंचते हैं.

जीआरपी और आरपीएफ ने संभाला मोर्चा
बिहार झारखंड और बंगाल की तरफ से बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने वाराणसी आने वालों की भी भीड़ डीडीयू जंक्शन पर होती है. लिहाजा पूरे सावन भर दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर कांवड़ियों की भीड़ जमा रहती है. देवघर जाने के लिये इस जंक्शन से उत्तर प्रदेश के साथ-साथ मध्य प्रदेश और राजस्थान तक के कांवरिया ट्रेन पकड़ते हैं. ऐसे में ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ शुरू हो जाती है और इसी भीड़ को कंट्रोल करने के लिए दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन की जीआरपी और आरपीएफ ने मोर्चा संभाल लिया है.

जीआरपी और आरपीएफ ने यहां पर एक संयुक्त टीम बनाई है. जो कांवड़ियों की भीड़ को कंट्रोल करने के साथ-साथ उनको ट्रेन में बैठने में भी मदद कर रही है. जीआरपी और आरपीएफ की टीम एसी कोच में सवार हो चुके कांवड़ियों को उतार कर सामान्य कोचो में भी बैठने का निर्देश दे रही है. ताकि सामान्य यात्रियों को सुविधा न हो. इसके साथ ही जीआरपी और आरपीएफ के जवान कांवड़ियों के साथ-साथ सामान्य यात्रियों से सुरक्षित तरीके से यात्रा करने के लिए लाउड हेलर से लगातार अनाउंसमेंट भी कर रहे हैं.

ट्रेनों में लगाई गई स्पेशल ड्यूटी
इंस्पेक्टर जीआरपी डीडीयू जंक्शन सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि डीडीयू बहुत ही महत्वपूर्ण जंक्शन है. यहां पर देवघर और काशी विश्वनाथ दोनों ज्योतिर्लिंगों की तरफ जाने वाले कांवड़ियां आते हैं. इसके लिए रेलवे के उच्च अधिकारियों के निर्देशन में जीआरपी की संयुक्त टीम बनाई गई है. जो खास तौर पर बैजनाथ धाम और काशी विश्वनाथ जाने वाली ट्रेनें हैं उसमें विशेष सतर्कता बरती जा रही है. स्पेशल ड्यूटी लगाई गई है और चेकिंग की जा रही है. साथ ही साथ यात्रियों को समुचित स्थान पर बैठाया जा रहा है.एसी कोच में जो यह लोग चले जा रहे हैं उनको उतार कर स्लीपर और जनरल डिब्बे में बैठाया जा रहा है. बैजनाथ धाम जाने के लिए यहां उत्तर प्रदेश के साथ मध्य प्रदेश और राजस्थान से भी लोग आते हैं.

Latest articles

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

More like this

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन: पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर लाया गया, विसरा सैंपल सुरक्षित

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन...