9.6 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराष्ट्रीय'अपनी मम्मी से पूछ...', ऑनलाइन क्लास के दौरान स्टूडेंट ने पूछा भद्दा...

‘अपनी मम्मी से पूछ…’, ऑनलाइन क्लास के दौरान स्टूडेंट ने पूछा भद्दा सवाल, महिला टीचर का जवाब

Published on

इंटरनेट ने हमारी जिंदगी को काफी आसामन बनाया है। महामारी के दौरान जब हम घरों में कैद हो गए थे तो इसी टेक्नोलॉजी की बदौलत बहुत से लोगों ने अपने दफ्तर के काम किए और छात्रों की पढ़ाई भी ऑनलाइन हुई। हालांकि, अब ऑनलाइन पढ़ाई काफी आम है। लेकिन इस दौरान कुछ स्टूडेंट ऐसे होते हैं जो सिर्फ ऑनलाइन क्लास में मौज लेने का काम करते हैं।

हाल ही, एक टीचर ने इंस्टाग्राम पर अपने 4 साल के ऑनलाइन पढ़ाने के एक्सपीरियंस से जुड़े किस्से शेयर किया। साथ ही, एक क्लिप भी पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे कुछ स्टूडेंट अपनी सीमा से बाहर निकल जाते हैं। वह क्लास में पढ़ने नहीं बल्कि बेहूदगी करने आते हैं। उनका अन्य महिला टीचरों से अनुरोध के की ऐसे स्टूडेंस को नजरअंदाज ना करें बल्कि उन्हें अच्छे से जवाब दें। और हां, उनका एक ऐसा ही जवाब इंटरनेट पर चर्चा में हैं।

वायरल वीडियो में क्या है?
इस वीडियो में महिला टीचर अपने स्टूडेंट के सवाल का जवाब देती नजर आ रही है। दरअसल, स्टूडेंट उनसे पूछता है कि बच्चा पैदा कैसे होता है मैम? प्रैक्टिकल कर दो…। इसके जवाब में मैम बोलती हैं- मम्मी से करवा ले। मम्मी ने तो किया है। देख बेटा मेरी तो शादी नहीं हुई। मुझे तो प्रैक्टिकल नॉलेज है नहीं। मम्मी ने कर रखा है। मम्मी से पूछ।

https://www.instagram.com/reel/CzOoHcphwI7/?utm_source=ig_web_copy_link

अगर आप किसी की बहन, बेटी या मां पर कमेंट करते हैं, अपनों को लेकर भी यही कल्पना करो। बच्चे हो, पांच साल बड़ी हूं तुमसे। एमबीबीएस खत्म होने वाला है मेरा। तुम्हारा नीट होने से पहले मैं डॉक्टर के तौर पर प्रैक्टिस कर रही होऊंगी। मैं ये सब नहीं सुन सकती।

इस क्लिप को अबतक 4 लाख 91 हजार लाइक्स और 10.5 मिलियन (1 करोड़ से ज्यादा) व्यूज मिल चुके हैं। साथ ही, तमाम लोगों ने महिला टीचर का समर्थन किया है। हालांकि, कुछ लोगों ने कहा कि आप टीचर हैं आपको बच्चों को समझाने के बेहतर तरीके निकलाने चाहिए। वैसे इस पूरे मामले पर आपका क्या कहना है? कमेंट में जरूर लिखें।

क्या है पूरा मामला?
रक्शिता (@rakshita_singh07) बायोलॉजी की टीचर हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर ऑनलाइन पढ़ाने के अपने अनुभव से जुड़ा एक वीडियो पोस्ट किया और लिखा – मैंने चार साल पहले पढ़ाना शुरू किया था। उस वक्त ही एक लड़के ने सुबह 6 बजे की क्लास में इतना भद्दा कमेंट किया कि मैं स्तब्ध रह गई और रोने लगी। जब आगे क्लास लेने की हिम्मत नहीं हुई तो क्लास कैंसल कर दी!

मैंने उसको लाइव क्लास में समझाने का प्रयास भी किया था। लेकिन वह स्पैमिंग कर रहा था! एक टीचर के रूप में मैंने हमेशा माना है कि स्टूडेंट को पढ़ाने के साथ-साथ उन्हें एक बेहतर इंसान बनाना भी मेरी जिम्मेदारी है! इसलिए कुछ स्पैमर आते हैं तो प्यार से समझा देती हूं! लेकिन मेरे बीते चार साल के ऑनलाइन पढ़ाने के अनुभव के अधार पर मैं अब ऐसे भद्दे कमेंट पर शालीनता से जवाब नहीं देती!

अगर में 23 साल के होने साथ जिंदगी के कई हिस्सों को मैच्योरिटी के साथ संभाल रही हूं तो मुझे लगता है कि वो 17…18 साल के बच्चे को ये पता होना ही चाहिए कि किसी महिला टीचर के बारे में ऐसा कुछ ना बोले!! कितनी महिला टीचर इसी वजह से नहीं पढ़ा पाती हैं! कुछ लोग वीडियो बनाते हैं कि देश की सबसे बढ़िया दिखने वाली टीचर। दोस्तों… कम से कम ये प्रोफेशन को ब्यूटी स्टेंडर्ड्स में डालना बंद कर दो!

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...