15.8 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeराष्ट्रीयUPSC छात्र की करेंट से मौत मामले में आतिशी ने चीफ सेक्रेटरी...

UPSC छात्र की करेंट से मौत मामले में आतिशी ने चीफ सेक्रेटरी को दिए जांच के आदेश, पीड़‍ित को मिलेगा मुआवजा

Published on

नई दिल्ली ,

दिल्ली के पटेल नगर में यूपीएससी की तैयारी कर रहे गाजीपुर के नीलेश राय की करंट लगने से मौत में जांच के आदेश दिए गए हैं. AAP सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा कि मैंने चीफ सेक्रेटरी को आदेश दिए हैं पूरे मामले में जांच की जाए. साथ ही, यह पता लगाने के लिए निर्देश भी दिए हैं कि इस तरह की घटना के लिए कौन जिम्मेदार है. मंत्री ने बताया कि पीड़ित को मुआवजा देने के लिए भी आदेश जारी किया गया है. पहले यह समझना पड़ेगा कि वहां पर electrocution क्यों हुआ, इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.

जानकारी के मुताबिक, सोमवार दोपहर को जब नीलेश चाय पीकर पीजी में लौट रहा था. तभी गली के गेट के बाहर पानी भरा था और गेट में करंट फैला हुआ था. युवक उसी करंट की चपेट में आ गया. पास में कपड़े प्रेस करने वाली एक महिला ने जब चीख की आवाज सुनी तो वो भागते हुए मौके पर पहुंची.

चश्मदीद महिला के अनुसार, काफी देर तक युवक मदद के लिए चीखते हुए आवाज लगाते रहे, लेकिन काफी देर हो चुकी थी, जब लोग मौके पर मदद के लिए पहुंचे, तब तक शायद उसकी मौत हो चुकी थी. करंट फैलने के डर से काफी देर तक लोग भी पास जाने से बचते रहे.पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था.

तीन साल से कर रहा था तैयारी, प्री‍ल‍िम्स में हुआ सेलेक्शन
नीलेश तीन साल से सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहा था और तीसरी बार में उसने प्रीलिम्स में सफलता भी हासिल कर ली थी. मृतक युवक की दादी के मुताबिक उसने बेंगलुरु से बीटेक किया था और दिल्ली में रहकर नौकरी के साथ-साथ तैयारी कर रहा था. मृतक के परिजन इस हादसे में जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

नीलेश के पिता गाजीपुर में ही वकील हैं, जबकि मां इंटर कॉलेज की टीचर हैं. इसके अलावा दादी गांव की प्रधान हैं. वह अपने मां-पिता का इकलौता लड़का था, जबकि उसकी दो बहनें हैं. बड़ी बहन की शादी हो चुकी है, जबकि छोटी बहन गाजीपुर में ही रहती है. नीलेश पटेल नगर के एक पीजी में रहकर करीब तीन साल से सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहा था.

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...