16.7 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराष्ट्रीयसावधान! दिल्ली से तेलंगाना तक पूरा भारत होगा पानी-पानी, IMD ने जारी...

सावधान! दिल्ली से तेलंगाना तक पूरा भारत होगा पानी-पानी, IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

Published on

नई दिल्ली

देश की राजधानी दिल्ली समेत पूरे देश के लिए अगले 72 घंटे भारी हैं। दरअसल मौसम विभाग ने देश के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को कहा कि 26 जुलाई तक पश्चिमी तट पर और 25-27 जुलाई के दौरान तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। आईएमडी ने 26 से 27 जुलाई के दौरान पूर्वी मध्य भारत में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। उधर 25 से 27 जुलाई के दौरान दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तरी हरियाणा और पश्चिम उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है। वहीं 28 से 30 जुलाई के बीच पूर्वी भारत में भी भारी बारिश होने की उम्मीद है। आईएमडी के अनुसार, 25 से 29 जुलाई तक भारत के विभिन्न क्षेत्रों के लिए मौसम के पूर्वानुमान में हल्की और कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना है।

देश में कहां-कहां होगी भारी बारिश?
मौसम विभाग ने मंगलवार को जारी अपने बुलेटिन में कहा, उत्तर पश्चिम भारत में, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में भारी बारिश होने की उम्‍मीद है। हिमाचल प्रदेश में भी मंगलवार से शुक्रवार तक बारिश होगी, 26 और 27 जुलाई को अलग-अलग जगहों पर बहुत भारी बारिश की उम्‍मीद है। पूर्वी राजस्थान में 25 से 27 तारीख तक और पश्चिमी राजस्थान में 25 और 26 जुलाई को बारिश होगी। जम्मू और कश्मीर में 26 और 27 जुलाई को बारिश होगी, वहीं कुछ स्थानों पर भारी बारिश के आसार हैं।

मध्य भारत में भारी बारिश के आसार
मध्य भारत में भी भारी बारिश होगी। विदर्भ और छत्तीसगढ़ में मंगलवार से शुक्रवार तक बारिश होगी, 26 और 27 जुलाई को अलग-अलग जगहों पर बहुत भारी बारिश होगी। पूर्वी मध्य प्रदेश में 26 से 28 जुलाई तक बारिश होगी, वहीं 27 जुलाई को कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश होगी। आईएमडी ने आगे भविष्यवाणी की है कि पश्चिम भारत, कोंकण, गोवा जैसे क्षेत्रों और मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में मंगलवार से शनिवार तक व्यापक वर्षा होगी, साथ ही 25 और 26 जुलाई को अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होगी।

तटीय इलाकों में भी भारी बारिश का अलर्ट
आईएमडी ने कहा, इस अवधि के दौरान दक्षिण भारत में भी व्यापक वर्षा होगी। तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल और माहे में 27 जुलाई तक बारिश होगी, जबकि तेलंगाना में मंगलवार से शुक्रवार तक बारिश होगी। तटीय और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 25 और 26 जुलाई को बारिश होगी। इस दौरान कई इलाकों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसमें आगे कहा गया है कि पूर्वोत्तर भारत में अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 29 जुलाई तक और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 28 और 29 जुलाई को काफी व्यापक वर्षा होगी। वहीं ‘अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 27 और 28 जुलाई को बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...