8.2 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराष्ट्रीयकेजरीवाल को बेल या जेल? कल फैसला सुनाएगा कोर्ट, जानें अब तक...

केजरीवाल को बेल या जेल? कल फैसला सुनाएगा कोर्ट, जानें अब तक क्या-क्या हुआ

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली हाई कोर्ट आबकारी नीति मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर कल फैसला सुनाएगा. जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा मंगलवार 9 अप्रैल को दोपहर 2:30 बजे फैसला सुनाएंगी. इसके अलावा अपने वकीलों से मिलने के लिए अतिरिक्त समय की मांग करने वाली केजरीवाल की याचिका पर भी राउज एवेन्यू कोर्ट कल फैसला सुनाएगा.

पिछले हफ्ते हुई थी सुनवाई
केजरीवाल की याचिका पर पिछले हफ्ते सुनवाई के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था. कोर्ट में बहस के दौरान केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने उनकी गिरफ्तारी को ‘स्क्रिप्टेड’ बताया था. उन्होंने गिरफ्तारी की टाइमिंग पर भी सवाल उठाए थे.

सिंघवी ने कहा, ‘चुनाव के बीच गिरफ्तारी क्यों? चुनाव में हिस्सा लेने से रोका जा रहा है. आम आदमी पार्टी को तोड़ने की कोशिश हो रही है. बहुत पहले के घोटाले का गलत इस्तेमाल नॉन प्लेइंग लेबल फील्ड बनाने के लिए किया जा रहा है. ईडी का पहला समन अक्टूबर में जारी किया गया था. लेकिन गिफ्तारी मार्च में जाकर हुई है.’

ED ने दिया केजरीवाल की दलीलों का जवाब
सिंघवी की दलीलों का जवाब देते हुए ईडी की तरफ से एएसजी एस वी राजू ने कहा, ‘मान लीजिए कि कोई राजनीतिक व्यक्ति चुनाव से दो दिन पहले हत्या कर देता है. क्या उसे गिरफ्तार नहीं किया जाएगा? यदि हम प्रॉपर्टी अटैच करेंगे तो ये कहेंगे कि चुनाव है और हमें शामिल नहीं होने दे रहे है और नहीं करेंगे तो ये दलील देंगे कि क्या कुछ मिला. कोई रिकवरी नहीं हुई.’

5 घंटे तक चली बहस के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था. अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को दिल्ली में उनके घर से गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद वह ईडी की रिमांड में रहे और अब तिहाड़ जेल में हैं. आम आदमी पार्टी लगातार उनके स्वास्थ्य को लेकर सवाल उठा रही है.

राउज एवेन्यू कोर्ट भी कल सुनाएगा फैसला
दूसरी ओर दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट भी केजरीवाल की उस याचिका पर कल फैसला सुनाएगी जिसमें उन्होंने अपने वकीलों से मिलने के लिए अतिरिक्त समय की मांग की थी. केजरीवाल के वकील विवेक जैन ने पिछले हफ्ते सुनवाई के दौरान तर्क दिया था कि केजरीवाल किसी राहत की मांग नहीं कर रहे हैं. सीएम सिर्फ कई अदालतों में उनके खिलाफ चल रहे मामलों के संबंध में वकीलों के साथ अतिरिक्त बैठक की मांग कर रहे हैं.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...