16.4 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराष्ट्रीयBBC : तीसरे दिन भी जारी IT की रेड, अगले आदेश तक...

BBC : तीसरे दिन भी जारी IT की रेड, अगले आदेश तक वर्क फ्रॉम होम करेंगे कर्मचारी

Published on

नई दिल्ली

बीबीसी के दिल्ली और मुंबई में मौजूद दफ़्तर पर 14 फरवरी को शुरू हुई आयकर विभाग की रेड अभी भी जारी है। इस रेड को लेकर बीबीसी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि वह इस जांच में सहयोग कर रहे हैं और उम्मीद है कि इस स्थिति को जल्द से जल्द सुलझा लिया जाएगा।

बता दें कि कंपनी ने अगले नोटिस तक अपने कर्मचारियों से वर्क फ्रॉम होम (घर से काम) करने के लिए कहा है। गौरतलब है कि बीबीसी ने हाल ही में भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी पर एक डॉक्युमेंट्री बनाई थी। जिसे लेकर काफी विवाद देखा गया था। सूत्रों के मुताबिक IT अधिकारियों ने BBC के साथ एक दस्तावेज शेयर किया है जिसमें आयकर विभाग को तीन दिन तक सर्चिंग करने की अनुमति है।

कांग्रेस ने बताया अघोषित आपातकाल
बीबीसी पर हुई रेड पर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने ट्वीट कर लिखा, “आप पर तरस आने लगा है PM मोदी, क्योंकि BBC के दफ़्तर Income Tax टीम भेज कर आपने यह साबित कर दिया कि आप एक घबराए, बौखलाए तानाशाह से ज़्यादा कुछ और नहीं हैं। कांग्रेस पार्टी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर पर इस कार्रवाई को अघोषित आपातकाल बताया।

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ है, मीडिया की स्वतंत्रता पर हमला जनता की आवाज दबाने के बराबर है। जो भी भाजपा के ख़िलाफ बोलता है उसके पीछे ये लोग IT, CBI और ED को छोड़ देते हैं। क्या भाजपा देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और संस्थाओं को कुचलकर पूरे देश को अपना गुलाम बनाना चाहती है?

बीबीसी ने जारी किया बयान
बीबीसी पर आयकर विभाग की रेड के एक दिन बाद कंपनी ने इस मामले से जुड़ा एक बयान साझा किया है। इस बयान में जानकारी दी गयी है कि बीबीसी के दिल्ली और मुंबई स्थित दफ़्तर ओर रेड हुई है।कंपनी ने बताया है कि वह इस जांच में पूरी तरह से सहयोग कर रहे हैं। चूंकि रेड लगातार जारी है इसे ध्यान में रखते हुए कंपनी ने अपने कर्मचारियों को घर से काम करने की अनुमति दी है।

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...

आशा भोसले पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई देने पहुंचे आमिर-विक्की समेत कई सेलेब

मुंबई। दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु...