17.2 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeराष्ट्रीयबच के रहना... सरकारी कर्मचारियों के पासवर्ड पर हैकर्स की नजर, सरकार...

बच के रहना… सरकारी कर्मचारियों के पासवर्ड पर हैकर्स की नजर, सरकार ने जारी की चेतावनी

Published on

नई दिल्ली

देशभर में फिशिंग स्कैम के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। हैकर्स रोजाना नए- नए पैंतरे निकाल रहे हैं। अब हैकर्स फिशिंग स्कैम के जरिए सरकारी कर्मचारियों को निशाना बना रहे हैं। हाल ही में NIC ने एक नए फिशिंग स्कैम का खुलासा किया है। NIC ने बताया कि सरकारी कर्मचारियों को आगाह करते हुए कहा कि अब हैकर्स सरकारी अफसरों के लॉगिन चुराने की कोशिश कर रहे हैं।

कैसे सरकारी कर्मचारियों को फंसा रहे हैकर्स
हैकर्स रक्षा मंत्रालय की नकली वेबसाइट बनाकर लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं।इन ईमेल में एक अटैचमेंट होता है जिसका शीर्षक ‘Hackers Targeted Defence Personnel in Mass Cyber Attack’ होता है इसके साथ ही एक लिंक भी दिया होता है। इस लिंक पर क्लिक करने पर रक्षा मंत्रालय जैसी दिखने वाली नकली वेबसाइट खुलती है और जब कर्मचारी उसमें लॉगइन करने की कोशिश करता है तो हैकर्स उसका लॉगइन पासवर्ड चुरा लेते हैं।

दो नकली यूआरएल की हुई पहचान
NIC ने दो नकली URL ‘mod.gov.in.aboutcase.nl/publications.html’ और ‘mod.gov.in.army.aboutcase.nl/publications.html’ की पहचान की है। ये वेबसाइट असली रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट (www.mod.gov.in) की नकल करके बनाई गई हैं ताकि लोगों को यकीन हो जाए कि ये असली हैं। जब यूजर इन नकली वेबसाइट पर अपना NIC लॉगिन और पासवर्ड डालते हैं, तो उन्हें login-error.html पेज पर भेज दिया जाता है। इस बीच, हैकर्स उनका लॉगिन और पासवर्ड चुरा लेते हैं।

रक्षा मंत्रालय की बनाई गई नकली वेबसाइट
NIC का कहना है कि ये दोनों फिशिंग URL रक्षा मंत्रालय की नकल कर रहे हैं और इस फिशिंग अभियान का मुख्य उद्देश्य सरकारी अधिकारियों के NIC क्रेडेंशियल चुराना है ताकि वे भारत सरकार से जुड़े संवेदनशील दस्तावेज चुरा सकें। NIC ने सरकारी कर्मचारियों को ऐसे किसी भी संदिग्ध ईमेल को तुरंत डिलीट करने का निर्देश दिया है। अगर उन्होंने गलती से ऐसे किसी लिंक पर क्लिक कर दिया है, तो उन्हें तुरंत अपने कंप्यूटर को इंटरनेट से डिस्कनेक्ट कर देना चाहिए, अपना पासवर्ड बदल लेना चाहिए।

इसके साथ ही सरकारी अधिकारियों को यह भी चेतावनी दी गई है कि वे Bit.Ly जैसे लिंक छोटा करने वाली तकनीकों से सावधान रहें और अविश्वसनीय स्रोतों से आने वाले ईमेल, खासकर वर्तनी या व्याकरण की गलतियों वाले ईमेल पर ध्यान न दें। बता दें कि जून-जुलाई में इसी तरह का एक फिशिंग प्रयास देखा गया था, जिसमें राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की नकल की गई थी।

Latest articles

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...

आशा भोसले पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई देने पहुंचे आमिर-विक्की समेत कई सेलेब

मुंबई। दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु...