13.8 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeराष्ट्रीयगवाह नहीं मिलने का फायदा, पेशाब कांड वाले शंकर मिश्रा को मिल...

गवाह नहीं मिलने का फायदा, पेशाब कांड वाले शंकर मिश्रा को मिल गई जमानत

Published on

नई दिल्ली

एयर इंडिया पेशाब कांड मामले में दिल्ली की पटियाला कोर्ट ने आरोपी शंकर मिश्रा को जमानत दे दी है। मामले की सुनवाई कर रहे न्यायाधीश ने एक लाख के मुचलके पर शंकर मिश्रा को जमानत दी है। एक दिन पहले हुई सुनवाई में कोर्ट ने कहा था कि न्यूयॉर्क से नई दिल्ली आ रही एयर इंडिया की उड़ान में एक महिला सहयात्री पर पेशाब करने के आरोपी शंकर मिश्रा के खिलाफ पुलिस की ओर से नामित गवाह अभियोजन के पक्ष में गवाही नहीं दे रहे हैं। कोर्ट ने मिश्रा की जमानत अर्जी पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश हरज्योत सिंह भल्ला ने अभियोजन और आरोपी की ओर से पेश हुए वकीलों की दलीलें सुनीं थी और कहा था कि वह मिश्रा की जमानत अर्जी पर 31 जनवरी को आदेश जारी करेंगे।

शंकर मिश्रा पर आरोप है कि एयर इंडिया की एक उड़ान में पिछले साल 26 नवंबर को 70 वर्षीय एक महिला पर शराब के नशे में कथित तौर पर पेशाब कर दिया था। दिल्ली पुलिस ने महिला की ओर से एयर इंडिया से की गई शिकायत के आधार पर 4 जनवरी को भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मिश्रा के खिलाफ FIR दर्ज की थी।

इससे पहले मिश्रा की जमानत याचिका को कोर्ट ने नामंजूर कर दिया था। आरोपी की ओर से पेश हुए वकील की ओर से कहा गया कि मिश्रा के खिलाफ लगाई गईं सभी धाराएं जमानती हैं। इस केस में उस वक्त एक मोड़ आ गया था जब आरोपी के वकील की ओर से कहा गया कि मिश्रा ने नहीं महिला ने खुद पेशाब किया था।

Latest articles

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...

आशा भोसले पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई देने पहुंचे आमिर-विक्की समेत कई सेलेब

मुंबई। दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु...