10.8 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराष्ट्रीयमुंबई-दिल्‍ली जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत, 55 ट्रेनों में जुड़ेंगी कोविड...

मुंबई-दिल्‍ली जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत, 55 ट्रेनों में जुड़ेंगी कोविड में घटी 170 जनरल बोगियां

Published on

गोरखपुर:

मुंबई दिल्ली और दक्षिण भारत की यात्रा करने वाले यात्रियों को अब बड़ी राहत मिलने वाली है। पूर्वोत्तर रेलवे ने निर्णय लिया है कि दूर-दराज की यात्रा करने वाले आम नागरिकों की सुविधा को देखते हुए 55 ट्रेनों में 170 जनरल कोच बढ़ाए जाएंगे। इससे यात्रियों को भीड़भाड़ से राहत मिल सकेगी। यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने दी।

बिहार और उत्तर प्रदेश के से दूसरे प्रदेशों में रोजगार के लिए जाने वाले यात्रियों को जल्द ही बड़ी राहत मिलने वाली है। पूर्वोत्तर रेलवे ने निर्णय लिया है कि कोविड काल में घटाई गई जनरल बोगियों को अब फिर से बढ़ाया जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर से होकर चलने वाली 55 ट्रेनों में कुल 170 जनरल बोगियां लगाई जाएंगी, ताकि मजदूरी के सिलसिले में अन्य प्रदेशों में कमाने जाने वाले यात्रियों को भीड़भाड़ से छुटकारा मिल सके।

कोविड काल में सुरक्षा के दृष्टिगत जनरल बगियां की संख्या कम कर दी गई थी लेकिन अब उन्हें दो की जगह चार कर दिया जाएगा। ऐसा इसलिए ताकि आमजन और यात्रियों को भीड़ और धक्का-मुक्की से मुक्‍त यात्रा करने को मिले। इनमें गोरखधाम से लेकर लोकमान्य तिलक टर्मिनल सहित साउथ की ओर जाने वाली कई ट्रेनें शामिल हैं। यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी।

इनमें कुछ खास और मुख्य ट्रेनें हैं:
12555/12556 गोरखधाम एक्सप्रेस
12589/12590 गोरखपुर सिकंदराबाद एक्सप्रेस
12591/12592 गोरखपुर यशवंतपुर राप्तीसागर एक्सप्रेस
22533/22534 गोरखपुर यशवंतपुर गोरखपुर एक्सप्रेस
12511/ 12512 गोरखपुर कोच्चिवली गोरखपुर एक्सप्रेस
गोरखपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...