8.2 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराष्ट्रीययौन शोषण में फंसे बृजभूषण सिंह को मिली 2 दिन की अंतरिम...

यौन शोषण में फंसे बृजभूषण सिंह को मिली 2 दिन की अंतरिम जमानत, 20 को अगली सुनवाई

Published on

गोंडा/नई दिल्‍ली

भारतीय जनता पार्टी के सांसद और भारतीय कुश्‍ती संघ के पूर्व अध्‍यक्ष बृजभूषण शरण सिंह मंगलवार को दिल्‍ली की अदालत में पेश हुए। महिला कुश्‍ती खिलाडि़यों के यौन शोषण मामले में राउज एवेन्‍यू कोर्ट ने उन्‍हें दो दिन की अंतरिम जमानत प्रदान कर दी है। कुश्‍ती संघ के सेक्रेटरी विनोद तोमर को भी अंतरिम जमानत मिली है। अब 20 जुलाई को मामले की अगली सुनवाई होगी। कैसरगंज सांसद की नियमित जमानत पर बहस बुधवार को होगा। इससे पहले सात जुलाई को कोर्ट ने समन जारी कर दोनों आरोपियों को 18 जुलाई को हाजिर होने का आदेश दिया था।

दिल्‍ली पुलिस ने गत 15 जून को राउस एवेन्‍यू कोर्ट में चार्जशीट पेश की थी। आरोपियों में बृजभूषण के अलावा भारतीय कुश्‍ती संघ के सहायक सेक्रेटरी विनोद तोमर का नाम भी शामिल है। छह बालिग महिला पहलवानों ने दोनों के खिलाफ यौन उत्‍पीड़न का केस दर्ज करवाया है। इस केस में बृजभूषण के खिलाफ सात गवाह मिले हैं। यौन शोषण की कथित जगह पर उनकी मौजूदगी के सबूत भी मिले हैं। कोर्ट ने दिल्‍ली पुलिस को चार्जशीट की एक कॉपी शिकायतकर्ता महिला पहलवानों को देने के निर्देश दिए थे।

2012 का बताया जा रहा मामला
बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता पहलववानों ने दिल्‍ली पुलिस को जांच के दौरान सबूत के तौर पर पांच तस्‍वीरें सौंपी हैं। डिजिटल सबूत भी दिए गए हैं जिन्‍हें पेन ड्राइव में कोर्ट को सौंपा गया है। चाजशीट में करीब 25 गवाहों के बयान दर्ज किए गए हैं। सात गवाहों ने महिला पहलवानों के आरोपों को सही बताया है जबकि बाकियों ने विरोध में बयान दिया है। दिल्‍ली पुलिस ने 1500 पन्‍नों की चार्जशीट पेश की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बृजभूषण सिंह पर रास्‍ता रोकने या पीछा करने का जो केस है वह वर्ष 2012 का है। शिकायतकर्ता पहलवान का कहना है कि बृजभूषण ने एक टूर्नामेंट के दौरान उसे अपने कमरे में बुलाकर कसकर गले लगा लिया था।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...