16.7 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराष्ट्रीयक्या बेल के लिए आरोपी से लाइव लोकेशन शेयर करते रहने की...

क्या बेल के लिए आरोपी से लाइव लोकेशन शेयर करते रहने की शर्त रखी जा सकती है?

Published on

नई दिल्ली

क्या किसी आरोपी को जमानत देने के लिए उसके लाइव लोकेशन शेयर करते रहने की शर्त रखी जा सकती है? सुप्रीम कोर्ट के सामने यह गंभीर प्रश्न उठा है। देश की सर्वोच्च अदालत में दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी गई है। उच्च न्यायालय ने एक आरोपी को बेल देने के लिए उसे अपने मोबाइल फोन के जरिए अपना लाइव लोकेशन पुलिस को साझा करते रहने की शर्त रखी। अब सुप्रीम कोर्ट यह जांच करेगा कि क्या दिल्ली हाई कोर्ट का यह आदेश कानून सम्मत है या नहीं। सर्वोच्च न्यायालय आदेश की वैधानिकता परखने को तो तैयार हो गया, लेकिन उसने उच्च न्यायालय के फैसले पर रोक नहीं लगाई है।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी रमन भुरारिया को बेल देते हुए कहा था, ‘याचिकाकर्ता (आरोपी) को अपने मोबाइल से गूगल लाइव लोकेशन को मामले के जांच अधिकारी (IO) के साथ साझा करना होगा। यह आदेश आरोपी के जमानत पर जेल से बाहर रहने तक लागू रहेगा।’ रमन भुरारिया पर शक्ति भोग फूड्स से जुड़े बैंक फ्रॉड मामले में 3,269.4 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। भुरारिया शक्ति भोग फूड्स लिमिटेड (SBFL) का इंटरनल ऑडिटर था। उसे अगस्त 2021 में गिरफ्तार किया गया था और इस वर्ष फरवरी में जमानत मिली थी।

अब हाई कोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह इसकी वैधता की जांच करेगा। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस अभय एस. ओका और जस्टिस संजय करोल की पीठ ने कहा, ‘ये किस तरह की शर्तें रखी गई हैं? इस गूगल पिन ड्रॉप लोकेशन को देखिए। ये तो पूरा-पूरा नजर रखना है। हमें देखना होगा कि क्या इसकी अनुमति दी जा सकती है। नोटिस जारी कीजिए।’

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...