10.8 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराष्ट्रीयअमृतपाल सिंह के मुद्दे पर कनाडा की विदेश मंत्री ने दिया बयान,...

अमृतपाल सिंह के मुद्दे पर कनाडा की विदेश मंत्री ने दिया बयान, अब आया भारत का जवाब

Published on

नई दिल्ली,

पंजाब में खालिस्तान समर्थक संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी को लेकर चल रही कार्रवाई पर कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी जॉली की टिप्पणी का भारत ने जवाब दिया है. भारत ने कहा है कि विदेशी लोगों से आग्रह है, वो सोशल मीडिया पर कुछ तत्वों द्वारा शेयर किए जा रहे गलत बयानों के झांसे में न आएं.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने मीडिया ब्रीफिंग में कहा, ‘मैंने संसदीय चर्चा के संदर्भ में कनाडा की विदेश मंत्री की टिप्पणी देखी है. पंजाब में अधिकारी भगोड़े (अमृतपाल सिंह) को पकड़ने के लिए कार्रवाई कर रहे हैं. पंजाब के संबंधित अधिकारी नियमित आधार पर उस ऑपरेशन के बारे में जानकारी साझा कर रहे हैं. हम विदेशों में लोगों से आग्रह करेंगे कि वे सोशल मीडिया पर कुछ तत्वों द्वारा प्रसारित गलत और प्रेरित बयानों के झांसे में न आएं.’

क्या कहा था कनाडा की विदेश मंत्री ने
कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी जॉली ने गुरुवार को सदन में भारतीय मूल के कनाडाई सांसद इकविंदर एस गहीर के एक सवाल का जवाब देते हुए कहा था, ‘हम पंजाब की स्थिति से अवगत हैं और हम बहुत बारीकी से इस पर नजर रख रहे हैं. हम आशा करते हैं कि स्थिति बेहतर होगी. हम समुदाय (सिख समुदाय) के कई सदस्यों की चिंताओं को दूर करना जारी रखेंगे, आप हम पर भरोसा कर सकते हैं.’

प्रधानमंत्री ट्रूडो की टिप्पणी
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भी बुधवार को सदन में न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता जगमीत सिंह के एक सवाल के जवाब में पंजाब की स्थिति पर टिप्पणी की थी. उन्होंने कहा था, ‘कनाडा पंजाब की स्थिति पर करीब से नजर बनाए है. हम उम्मीद करते हैं कि स्थिति जल्द सामान्य होगी.’जगमीत सिंह ने अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी को लेकर चल रही कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए 18 मार्च को कई ट्वीट किए थे. जगमीत सिंह ने आरोप लगाया कि भारत की सरकार अपने नागरिकों के अधिकारों का हनन कर रही है.

जगमीत सिंह ने लिखा, ‘नागरिकों के अधिकारों का हनन हो रहा है और पंजाब में इंटरनेट बंद कर दिया गया है. मैं नागरिक अधिकरों के हनन और बाहर रह रहे कनाडा के लोगों की सुरक्षा को लेकर जस्टिन ट्रूडो की लिबरल सरकार से बात कर रहा हूं कि वे भारतीय समकक्षों से बात करें और उनसे इस चिंता को साझा करें.’ हालांकि, इस ट्वीट के बाद जगमीत सिंह का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया था.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...