5.6 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयपकड़ा गया टेलीग्राम पर पेपर वायरल करने वाला अभ्यर्थी, CBI ने कुशीनगर...

पकड़ा गया टेलीग्राम पर पेपर वायरल करने वाला अभ्यर्थी, CBI ने कुशीनगर में दबोचा

Published on

लखनऊ,

UGC NET 2024 परीक्षा गडबड़ी मामले में दिल्ली की CBI टीम उत्तर प्रदेश के कुशीनगर पहुंची है, जहां से एक युवक को पकड़ा गया है. पकड़े गए युवक का नाम निखिल बताया गया है. पडरौना कोतवाली में निखिल से सीबीआई की टीम पूछताछ कर रही है.

निखिल ने भी दिया था UGC NET का पेपर
मिली जानकारी के अनुसार, निखिल ने भी यूजीसी नेट की परीक्षा दी थी. वह कोटा में रहकर तैयारी कर रहा था और करीब एक महीना पहले निखिल कुशीनगर सिधुआ में आकर रह रहा था. निखिल ने यूजीसी नेट पेपर के कुछ अंश टेलीग्राम पर पोस्ट किए थे.

19 जून को रद्द हुआ था यूजीसी नेट एग्जाम
दरअसल, 18 जून नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने पेन-पेपर मोड (OMR शीट) में यूजीसी नेट परीक्षा आयोजित की गई थी, लेकिन 19 जून को इसे रद्द कर दिया गया. 19 जून, 2024 को यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) को परीक्षा के संबंध में गृह मंत्रालय के इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर की नेशनल साइबर क्राइम थ्रेट एनालिटिक्स यूनिट (NCTAU) से कुछ इनपुट प्राप्त हुए. ये इनपुट परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर थे. बाद में शिक्षा मंत्रालय ने परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया गया.

डार्क वेब पर लीक हुए था नेट का पेपर
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने UGC NET परीक्षा पेपर लीक मामले की जानकारी देते हुए बताया था कि गृह मंत्रालय की साइबर विंग I4C ने 19 जून की दोपहर 3 बजे रिपोर्ट दी कि परीक्षा के पेपर डार्क वेब पर लीक हो गए थे. इसके अलावा टेलीग्राम पर भी नेट का पेपर वायरल हो गया. शिक्षा मंत्री ने जानकारी दी थी कि हमने जब इसका मिलान किया और पाया कि क्वेश्चन पेपर एक जैसे थे और लीक हुए क्वेश्चन पेपर टेलीग्राम पर थे. मामले की गहन जांच के लिए मामला सीबीआई को सौंपा गया है. अब नए सिरे से परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसके लिए जानकारी अलग से शेयर की जाएगी.

बता दें कि यूजीसी नेट परीक्षा 19 जून को देश भर के 317 शहरों में 1205 परीक्षा केंद्रों पर दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी जिसमें 11,21,225 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था. पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक थी. एनटीए ने एक ही दिन में सभी 83 विषयों के लिए परीक्षा आयोजित की थी.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...